{"_id":"686eb81f7057e544d108e685","slug":"no-complaint-was-given-to-the-police-against-the-moneylenders-barabanki-news-c-315-1-slko1012-143336-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सूदखोरों के खिलाफ पुलिस को नहीं दी कोई तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सूदखोरों के खिलाफ पुलिस को नहीं दी कोई तहरीर
Thu, 10 Jul 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
कोटवाधाम (बाराबंकी)। बदोसराय थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव निवासी रामसुरेश उर्फ बुधराम वर्मा की आत्म हत्या का रहस्य गहराता जा रहा है। परिवार के लोगों की खामोशी से घटना के पीछे पारिवारिक कलह का अंदेशा जताया जा रहा है। परिजनों ने सूदखोरों से परेशान होकर किसान के आत्महत्या करने की आशंका जताई थी।
मृतक के बेटा वेदांत ने बताया था कि सूदखारों द्वारा पिता को परेशान किया जा रहा था। राम सुरेश ने 10 दिन पहले ही अपनी डेढ़ बीघा जमीन भी छह लाख रुपये में बेची थी। परिजनों के अनुसार उसने सारा पैसा उधार और ब्याज में चुका दिया था। इसके बावजूद रामसुरेश की मौत के तीन दिन बीत जाने के बाद भी परिजनों की तरफ से किसी भी सूदखोर के खिलाफ कोई लिखित तहरीर तक पुलिस को नहीं दी गई है। परिजन पूरी चुप्पी साधे बैठे हैं।
उधर, चर्चा है कि जमीन बेचने के कारण परिजन के साथ ही पत्नी व बेटा भी उसे ताना देते रहते थे। आरोप है कि इससे परेशान हो कर वह घर से चला गया था। इसी कारण वापस लौटने पर आत्महत्या करने से पहले रामसुरेश घर की जगह रात में गांव के बाहर बने ट्यूबवेल पर सोने के लिए गया था।
विज्ञापन
वहीं इस संबंध में बदोसराय कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया मामला आत्महत्या का था परिजनों की तरफ से अभी किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं की गई है। लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।