फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   No clue of robbers, atmosphere of panic in the village

नहीं लगा लुटेरों का सुराग, गांव में दहशत का माहौल

Mon, 13 Sep 2021 12:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
No clue of robbers, atmosphere of panic in the village
देवा (बाराबंकी)। किसान के घर लाखों की लूट व एक महिला की हत्या की वारदात के बाद दूसरे दिन रविवार को गांव और पीड़ित के घर में सन्नाटा पसरा दिखा। घर पर पुलिस का पहरा था तो वहीं बीच-बीच में पुलिस व नेताओं की गाड़ियों के सायरन सन्नाटे को चीर रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस इस वारदात के पीछे लूटपाट को ही मुख्य वजह मान रही है। तीन सीओ के नेतृत्व में बनी तीन टीमें जुटी हैं। लेकिन अभी तक पुलिस को बदमाशों के बारे में कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है। अंधेरे में ही हाथ पैर मार रही पुलिस को अब चोरी गए मोबाइल फोन का ही सहारा है।
विज्ञापन

देवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुजीमपुर में बीती 10/11 सितंबर की रात किसान शिवप्रताप वर्मा के घर हुई लाखों की लूट व एक महिला की हत्या के मामले के दूसरे दिन रविवार को भी पुलिस टीमें किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी हैं। अहम सुराग तलाशने में जुटी पुलिस की टीमें पूरे जिले सहित आसपास के कई जिलों में बदमाशों की तलाश को लेकर पैनी नजरें लगाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों की तलाश में भटक रही पुलिस अभी तक अपनी दिशा ही नहीं तय कर सकी है। पीड़ित के घर पर पसरे मातमी सन्नाटे के बीच ग्रामीणों व रिश्तेदारों का आना जाना लगा हुआ है। घटना के बाद से पीड़ित के घर पर पुलिस ने उपनिरीक्षक अच्छेलाल सरोज व दो सिपाही भी तैनात कर दिए हैं। घटना को लेकर ग्रामीणों में डर व्याप्त है।
आसपास पड़ोस के गांव में इसका असर भी नजर आ रहा है। लोगों ने घरों के बाहर खुले में अब लेटने से परहेज शुरू कर दिया है। पुलिस ने करीब एक दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकल सका है।

एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि किसान के घर हुई लूट की वारदात में तीन से अधिक बदमाश शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। मामले का खुलासा करने के लिए सीओ सिटी, सीओ क्राइम व सीओ सदर के नेेतृत्व में पुलिस टीमें काम कर रही है। घटना में दूसरे जिले व प्रदेश के गैंग भी शामिल हो सकते है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है, जल्द ही वारदात का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed