{"_id":"660483e9fa2994d90409fc59","slug":"no-arrangement-for-cleanliness-eating-food-on-the-road-barabanki-news-c-315-1-brp1006-114993-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: साफ सफाई का इंतजाम नहीं, सड़क पर खा रहे खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: साफ सफाई का इंतजाम नहीं, सड़क पर खा रहे खाना
Thu, 28 Mar 2024 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 28 Mar 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। परिषदीय विद्यालयों में मिड-डे-मील योजन के तहत बच्चों को भोजन देने में करोड़ों रुपये खर्च हो रहे हैं। लेकिन यह भोजन किस माहौल में बनता है। बच्चे हाथ धोते हैं कि नहीं। स्कूल के साथ किचन में साफ सफाई का क्या हाल है। इसे लेकर विभाग के जिम्मेदार पूरी तरह उदासीन हैं। कई स्कूलों में तो बच्चे हाथ में प्लेट लेकर सड़क पर ही खड़े हकर एमडीएम खा रहे हैं।
सिरौलीगौसपुर के गिदरापुर कंपोजिट विद्यालय में मिड डे मील के भोजन में बिच्छू का अवशेष निकलने के मामले को भले ही विभागीय अफसरों ने गंभीरता से न लिया हो लेकिन अमर उजाला ने बुधवार को कई स्कूलों में परोसे जा रहे एमडीएम को बनाने व परोसने की व्यवस्था को परखा। इस दौरान अधिकांश स्कूलों में बच्चों का भोजन गंदगी के बीच बनता मिला। एक जगह तो बच्चों ने खाने को परोसी गई तहरी से बदबू आने की बात कहते हुए उसे बिना खाए ही फेंक दिया। अधिकतर स्कूलों में बच्चे बिना हाथ धोए ही खाना खा रहे थे। जिन जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने नौनिहालों का भविष्य बेहतर बनाने के लिए विद्यालयों को गोद लिया था, वह भी इन्हें भूल चुके हैं।
सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय मरौचा में मिड डे मील बंटने के बाद बच्चे स्कूल से बाहर आकर रास्ते में झाड़ियों के बगल में हाथ में प्लेट पकड़े खाना खाते दिखे। इन्हें स्कूल में बैठकर खाना खाने के लिए कोई साफ सुथरा स्थान तक नहीं मिला। हैदरगढ़ के लिल्हौरा प्राथमिक विद्यालय में पंजीकृत 50 बच्चों में कक्षा तीन, चार व पांच का कोई बच्चा नहीं था। साढ़े 11 बजे दूध बंट रहा था। तहरी नहीं बनी थी। परिसर में गंदगी के साथ खराब पड़ी पानी की टोटियां मिली। फतेहपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बिलौली में 154 बच्चों में 130 बच्चे उपस्थित मिले। रसोई में गंदगी थी। खाद्य सामग्री व बर्तनों का रख रखाव भी ठीक नहीं दिखा। ग्रामीणों ने बताया कि परिसर में कभी कभी ही सफाई होती है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ क्षेत्र स्थित गिदरापुर कंपोजिट विद्यालय में बच्चों के खाने में बिच्छू के अवशेष निकलने की घटना के बाद बुधवार को बीईओ निरीक्षण के लिए विद्यालय पहुंचे। इस दौरान रसोईघर के पास गंदगी पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए ग्राम प्रधान और प्रधानाध्यापक को जमकर फटकार लगाई। इस दौरान उन्हें विद्यालय में सफाई कर्मी न आने की शिकायत भी मिली। इस पर एडीओ पंचायत सिरौलीगौसपुर को नियमित सफाईकर्मी को स्कूल भेजने के लिए भी कहा।