फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Nine houses burnt by fire, grains and all household items are ashes

आग से नौ घर जले, अनाज व घर का सारा सामान राख

Tue, 20 Apr 2021 12:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Nine houses burnt by fire, grains and all household items are ashes
असंद्रा (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र के जमोली गांव में आग लगने से आठ घरों में रखा सारा सामान जल गया है। वहीं रामनगर क्षेत्र के बड़नपुर गांव में एक ग्रामीण के घर आग लग गई। आग लगते ही ग्रामीण आग बुझाने में लग गए। कोई बाल्टी लेकर दौड़ा तो कोई हैंडपंप से पानी भर आग बुझाने में जुट गया। ग्रामीणों की सूचना पर असंद्रा में अग्निशमन दस्ते ने आग बुझाई।
विज्ञापन

सोमवार को असंद्रा थाना के दिलावलपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के जमोली गांव के भवानीदीन के घर में अचानक आग लग गई। तेज हवा के चलते एक के बाद एक घर में आग फैल गई। आग की तेज लपटों व हवा के चलते ग्रामीणों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बच्चे व महिलाएं किसी तरह जान बचा कर भागे। ग्रामीणों ने बाहर छप्पर के नीचे बंधे मवेशियों को हटाया। बढ़ती आग देख सभी परेशान हो गए और फायर बिग्रेड को सूचना दी। कुछ ही देर में आग की लपटों ने आठ घरों को अपने घेरे में ले लिया। आग से भवानीदीन, किसनलाल, फकीरे, इमाम अली, खुशीराम, मरजीराम, रामपाल, छोटेलाल के घर व वहां रखा अनाज, कपड़ा, चारपाई सहित सारा सामान जल गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने में कड़ी मशक्कत की। फायर कर्मियों ने मशीन के साथ गांव पहुंच कर आग बुझाई।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर तहसील रामनगर के ग्राम बड़नपुर निवासी अरविंद कुमार के घर में सोमवार को अचानक आग लग गई। आग से 22 हजार रुपये नकद व घर का सामान जल गया। ग्रामीणों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका। लेखपाल विकास यादव ने मौके का निरीक्षण किया और नियमानुसार सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed