फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   nine corona positive

नौ कोरोना पॉजिटिव मिले

Wed, 10 Mar 2021 12:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
nine corona positive
बाराबंकी। जिले में कोरोना ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। निंदूरा क्षेत्र के एक गांव में एक साथ छह लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आननफानन गांव की सभी सीमाओं को सील कराते हुए आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया। कोरोना संक्रमित मिले लोगों को होम आइसोलेशन कराते हुए इन पर नजर रखने के लिए टीम तैनात कर दी गई है। गांव में कैंप लगाकर करीब सौ लोगों की कोरोना जांच करने के साथ ही पूरे गांव को सैनिटाइज कराया गया है।
विज्ञापन

निंदूरा क्षेत्र के हसुवापारा गांव में चार महिलाएं और दो पुरुष कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सीएमओ के निर्देश पर एसीएमओ डॉ. आरएन वर्मा, सीएचसी अधीक्षक घुंघटेर डॉ. आरपी वर्मा पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए और पॉजिटिव मिले लोगों को होम आइसोलेशन करा दिया। गांव में ही कैंप लगाकर कोरोना जांच की गई। इस दौरान करीब सौ लोगों की जांच हुई और पूरे गांवों को सैनिटाइज कराते हुए गांव की सभी सीमाओं को सील कर आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया।
विज्ञापन

टीम ने बताया कि गांव की सीमाओं को सील कर 14 दिनों तक आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है। सीमाओं पर पुलिस बल तैनात करते हुए संक्रमितों पर नजर रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग की एक टीम को लगाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम इस बात की भी जांच कर रही है कि आखिर ये लोग कोरोना की जद में कैसे आए। गांव में बाहर से कौन आया और कौन कहां गया, टीम इस बात की भी जांच कर रही है। उधर, बंकी के रामस्वरूप यूनिवर्सिटी में दो और मसौली में एक और मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी में शामिल होने मुंबई से आए थे लोग
सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि आज से करीब दस दिन पूर्व गांव में एक परिवार में शादी थी। जिसमें शामिल होने के लिए मुंबई से भी कुछ लोग आए थे। इसके अलावा करीब चार दिन पूर्व संक्रमित मिले लोगों के परिवार के कुछ लोग सीतापुर पेशी पर गए थे। विभाग की टीम इस दिशा में भी जांच कर रही है कि कोरोना संक्रमण की वजह कहीं ये लोग तो नहीं हैं। इसके अलावा कुछ अन्य संदिग्धों की भी जांच और तलाश की जा रही है।
जिले में तेजी से घट रहे थे मरीज
जिले में फरवरी माह में महज 21 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जबकि दो मार्च को मिले दो मरीजों को छोड़ दिया जाए तो इस माह एक भी मरीज कोरोना का पॉजिटिव नहीं पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में कोरोना के मरीज तेजी से घट रहे हैं इसके बावजूद निंदूरा क्षेत्र के एक गांव में एक साथ छह मरीजों के मिलनेे से विभाग सकते में हैै। इसकी जांच शुरू करा दी है।
कोरोना संक्रमित लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होम आइसोलेशन करा दिया है। पूरे गांव को सैनिटाइज कराते हुए गांव की सीमाओं को सील करा दिया गया है। पुलिस के साथ ही राजस्व विभाग की टीम गांव पर पूरी नजर रखे हुए है।

-पंकज सिंह, एसडीएम फतेहपुर
निंदूरा के एक गांव में कोरोना के छह पॉजिटिव मिलने पर एसीएमओ के नेतृत्व में टीम को जांच के लिए मौके पर भेजा गया है। गांव के अन्य लोगों की जांच कैंप लगाकर कराई गई है। ये लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में कैसे आए टीम इस मामले की भी जांच कर रही है। लोगों से बार-बार अपील की जा रही है कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है इसलिए पूरी तरह से सतर्क रहे और शासन द्वारा जारी निर्देशों का पूरी तरह से पालन करें।
-डॉ. बीकेएस चौहान, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed