{"_id":"61bf60dfc5488861ae7ae065","slug":"nine-booked-for-attempt-to-murder-in-firing-case-barabanki-news-lko609690995","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग मामले में नौ पर हत्या के प्रयास का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग मामले में नौ पर हत्या के प्रयास का मुकदमा
विज्ञापन
सतरिख (बाराबंकी। नाला खोदने के विवाद में हुई फायरिंग में पुलिस ने नौ लोगों पर मारपीट व हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
भिटौली कला गांव में नाला खोदने को लेकर शनिवार को हुए विवाद में मारपीट के बाद फायरिंग हुई थी। छर्रा लगने से घायल एक युवक को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था।
जबकि सात अन्य लोगों का इलाज सीएचसी में हुआ था। प्रभारी निरीक्षक लालचंद्र सरोज ने बताया कि घायल युवक उजैरूल हक के पिता बहब्दुल की तहरीर पर गांव के ही नौमी लाल, नन्हे लाल यादव, विशाल, सुशील सिंह, रंजीत सिंह, जयविंद, विनोद कुमार, प्रदीप कुमार व लाल जी पर मारपीट व हत्या के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विशाल, जयविंद व लालजी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं तीन आरोपी अस्पताल में भर्ती हैं। बाकी अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।