{"_id":"03c98af7db0bf1f230cd93623d070a18","slug":"nilesh-university-medal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीलेश युनिवर्सिटी मेडल से सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीलेश युनिवर्सिटी मेडल से सम्मानित
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदनमोहन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर के द्वितीय स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में यहां के एमटेक के छात्र नीलेश को मुख्यमंत्री ने युनिवर्सिटी मेडल देकर सम्मानित किया। नीलेश कुमार सिंह इस विश्वविद्यालय से एमटेक सिविल के छात्र रहे। वह मूलत: बाराबंकी जनपद के विकास खंड दरियाबाद के ग्राम न्यामतपुर के निवासी हैं। नीलेश कहते हैं कि उनकी पढ़ाई ग्रामीण परिवेश में हुई है। इसमें पिता राजेंद्र कुमार सिंह, मां कुसुम सिंह व बड़े भाई अभिषेक सिंह की भूमिका काफी अहम रही है। मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किए जाने से पूरे परिवार व गांव में लोग उत्साहित हैं। नीलेश व उसके माता-पिता व भाई को लोगों द्वारा बधाई दी जा रही है।
विज्ञापन