{"_id":"61cf506ac823a8227f11ed5b","slug":"new-year-celebration-barabanki-news-lko611407887","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्मीदों संग किया नववर्ष का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्मीदों संग किया नववर्ष का स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। नया वर्ष 2022 मंगलमय हो और सबको समृद्धि दे, धार्मिक स्थानों से ऐसी ही मंगलकामनाओं के साथ गुजरते साल को विदाई दी गई। मंदिरों में पूजा-अर्चना हुई, गुरुद्वारों में दीवान सजे और चर्च में प्रार्थनाएं हुईं। हालांकि नाइट कर्फ्यू के कारण आधी रात को लोगों ने एक दूसरे को फोन से ही नए साल की शुभकामनाएं दीं और घर में जश्न मनाया। इधर, नव वर्ष की पूर्व संध्या पर पुलिस काफी सक्रिय रही।
नव वर्ष के स्वागत को लेकर लोगों में उत्साह शुक्रवार शाम से ही दिखने लगा। सभी ने जश्न मनाने की तैयारियां पहले से कर रखी थी। बेकरी, गिफ्ट शाप, फूल व बुके की दुकानों पर दिनभर भीड़ रही। फूलों की दुकानों पर गुलाब के फूल की अधिक डिमांड रही। खासकर युवतियां गुलाब के फूल खरीदती दिखाई दी।
नव वर्ष की पूर्व संध्या पर पुलिस भी काफी सक्रिय रही। सार्वजनिक स्थलों व रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध लोगों की तलाशी ली गई। रात में जैसे ही घड़ी की सुइयां 12 पर पहुंचीं लोग हैप्पी न्यूज ईयर बोल उठे। शहर में कुछ स्थानों पर नए साल के स्वागत में पटाखे भी फूटे। हालांकि कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रान के चलते होटल व रेस्टोरेंट में नए साल का जश्न मनाने कम लोग ही पहुंचे।
विज्ञापन
उधर धनोखर स्थित हनुमान मंदिर में पुजारी मुरारी लाल बाजपेई के सानिध्य में घंटा, घड़ियाल और शंख ध्वनि के बीच विशेष आरती हुई। लोगों ने मंदिरों में देर रात तक दर्शन किए। कानून गोयान स्थित मुड़कटी देवी मंदिर में रात आठ बजे विशेष आरती हुई। इसके अलावा लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने करीबियों और शुभचिंतकों को नए साल की अग्रिम बधाई दी। व्हाट्स और फेसबुक पर तरह तरह के एसएमएम, वीडियो पोस्ट के माध्यम से लोगों ने न्यू ईयर की खुशियां एक दूसरे के साथ साझा की।
नववर्ष के स्वागत में खूब नांचे, गाए और झूमे
बहार सुगत संगीत प्रभाग की ओर से बच्चों ने शहर में घंटाघर के पास संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत कर नववर्ष का जश्न मनाया। केक काटा और खूब डांस किया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष शिव कैलाश दीक्षित, के निर्देशक प्रभात नारायन दीक्षित की अगुवाई में मोनिका, सुरभि, मेघना, माही, अनुभवी, तेजस्वी, चारू, ऐमन, आरोही आदि बच्चेे देर रात तक थिरकते रहे।
दीवान सजा, मत्था टेका, मांगा आशीष
लाजपत नगर स्थित गुुरुद्वारा में नववर्ष को लेकर दीवान सजा, संगत ने मत्था टेका और र्गुु का आशीर्वाद लिया और कोरोना के नए वैरिएंट से मुक्ति की अरदास की। रात 10 बजे विशेष शुरू हुआ। अखंड कीर्तनी जत्था लखनऊ ने संगत को गुरु के चरणों से जोड़ा और कीर्तन से संगत को निहाल कर दिया। प्रबंध कमेटी की ओर से दूध का लंगर वितरित किया गया।
चर्च में कैंडल जलाकर की प्रार्थना
लखपेड़ाबाग स्थित चर्च में पास्टर अमित की अगुवाई में कैंडल जलाकर प्रार्थना सभा हुई। प्रार्थना सभा में कोरोना के बचाव के लिए प्रार्थना की। शुक्रवार शाम जैसे ही सूर्य अस्ताचल की ओर बढ़ा वैसे ही लोगों ने कैंडल जलाकर प्रभु यीशु से प्रार्थना की। मंजू, शीला, नीतू प्रेम नारायन, शिवानी, आदि ने गीत गाए और मेहनत, ईमानदारी और सच्चाई के रास्ते पर चलने का संदेश दिया।