{"_id":"67b0c15ef20420b3e2020282","slug":"new-feeder-will-be-built-in-industrial-area-four-transformers-will-be-installed-barabanki-news-c-315-1-brp1005-133415-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: औद्योगिक क्षेत्र में बनेगा नया फीडर, लगेंगे चार ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: औद्योगिक क्षेत्र में बनेगा नया फीडर, लगेंगे चार ट्रांसफार्मर
Sat, 15 Feb 2025 10:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 15 Feb 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। कुर्सी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की बदहाल व्यवस्था को जल्दी दुरुस्त बनाया जाएगा। इसके तहत नया फीडर बनाने के साथ ही 10 एमबीए क्षमता वाले चार नए ट्रांसफार्मर भी लगाए जाएंगे। इससे लो-वोल्टेज के साथ अघोषित बिजली कटौती की समस्या से जूझ रहे उद्यमियों को बड़ी राहत मिलेगी।
यूपीएसआईडीसी के दोनों उपकेंद्रों को संसाधन युक्त बनाने के लिए जहां पांच एमबीए क्षमता के चार ट्रांसफार्मरों की क्षमता को बढ़ाकर दोगुना बनाने व 10 एमबीए के चार नए ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य होगा। इससे औद्योगिक क्षेत्र को लगातार और बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। पुराने पांच एमबीए के ट्रांसफार्मरों के कारण लोड बढ़ते ही लो वोल्टेज की समस्या उद्यमियों को परेशान करती है। अब 10 एमबीए के ट्रांसफार्मर लगने से यह परेशानी काफी हद तक खत्म हो जाएगी।
अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह ने बताया कि नए ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर कार्य शुरू हो गया है। जल्द ही सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में रात के समय कामकाज और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 10 हाईमास्ट एलईडी लाइटें भी लगाई जाएंगी। हाईमास्ट लाइटें लगने से क्षेत्र की सड़कों और गलियों में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था हो जाने से सड़क हादसों की बढ़ती घटनाओं पर भी रोक लगेगी।
विज्ञापन
नया फीडर करेगा लोड नियंत्रित
यूपीएसआईडीसी द्वितीय उपकेंद्र में लोड को नियंत्रित करने के लिए एक नया फीडर भी स्थापित किया जाएगा। इससे औद्योगिक इकाइयों में बिजली की मांग और आपूर्ति में संतुलन बना रहेगा और फाल्ट की समस्या कम होगी।