फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   New company will charge toll, performance of old employees

Barabanki News: नई कंपनी वसूलेगी टोल, पुराने कर्मचारियों का प्रदर्शन

Fri, 05 May 2023 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
New company will charge toll, performance of old employees
- अहमदपुर टोल प्लाजा पर समायोजन की कर रहे हैं मांग
विज्ञापन


सफदरगंज (बाराबंकी)। लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे स्थित अहमदपुर टोल प्लाजा पर शुक्रवार को चौथी बार टोल टैक्स वसूलने वाली कंपनी बदली गई। सुबह काम हैंडओवर के चलते करीब दो घंटे तक टोल प्लाजा पर वाहनों का आवागमन बाधित रहा जिससे जाम की स्थिति बनी रही। वहीं, दोपहर बाद नए कार्मिकों की तैनाती से नाराज तीन दर्जन पुराने कर्मचारी टोल प्लाजा पर ही धरने पर बैठ गए। देर शाम तक प्रदर्शन जारी रहा।
अहमदपुर टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह आठ बजे बाला जी इंटरप्राइजेज ने टोल टैक्स वसूलने की जिम्मेदारी संभाल ली। इसके कारण सुबह आठ बजे से लेकर 10 बजे तक कार्य प्रभावित होने से जाम की स्थिति बनी रही। दोपहर बाद कंपनी ने पूर्व में यहां कार्य करने वाले करीब तीन दर्जन कर्मचारियों को कार्यमुक्त कर दिया। विरोध में कर्मचारियों ने टोल प्लाजा पर ही विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारी विवेक यादव, अनुपम, देशराज, अशोक पांडेय, अर्जुन शुक्ला, अवधेश कुमार आदि ने बताया कि उन्हें बिना नोटिस दिए कार्य से मुक्त कर दिया गया है जबकि नई कंपनी में समायोजन किया जाना चाहिए। कंपनी की ओर से टोल प्लाजा मैनेजर जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि आधे कर्मचारियों को यहीं समायोजित कर शेष को अन्य टोल प्लाजा पर नियुक्त करने का आश्वासन दिया गया है, लेकिन ये लोग तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

----------------
बॉक्स
दस साल में चौथी बार बदली कंपनी
अयोध्या नेशनल हाईवे पर बने अहमदपुर टोल प्लाजा पर एक अगस्त, 2013 से एक अक्तूबर, 2022 तक पीएनसी ने टोल टैक्स वसूली का जिम्मा संभाला। इसके बाद एक अक्तूबर, 2022 से पांच जनवरी, 2023 तक इंद्रदीप कंस्ट्रक्शन कंपनी जिम्मेदारी दी गई। पांच जनवरी से अब तक रिद्धि-सिद्धि कंपनी वसूली कर रही थी। अब चौथी बार बदलाव करते हुए बाला जी इंटरप्राइजेज को कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed