{"_id":"58af289c4f1c1b6f1cb24325","slug":"neurotic-lying-on-the-railroad-tracks-the-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल ट्रैक पर लेटा विक्षिप्त, किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल ट्रैक पर लेटा विक्षिप्त, किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Thu, 23 Feb 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन के पास स्थित बंकी रेलवे क्रॉसिंग (177) पर बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक आत्महत्या करने के लिए रेल ट्रैक पर लेट गया। इसकी जानकारी होते ही स्थानीय लोगों व आरपीएफ के हाथ-पांव फूल गए। उसे ट्रैक से हटाने के लिए करीब एक घंटा तक चले हंगामा के बाद आरपीएफ ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
बृहस्पतिवार की सुबह करीब सवा नौ बजे लखनऊ की ओर जाने वाली सियाल्दह एक्सप्रेस रेलवे स्टेशन पर आई थी। इसी बीच रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर बंकी रेलवे क्रॉसिंग (177) पर एक युवक रेल ट्रैक पर लेट गया। यह जानकारी आरपीएफ को होते ही उसके हाथ-पांव फूल गए। आननफानन पहुंचे सिपाही मौके पर पहुंचे।
लेकिन युवक सियाल्दह एक्सप्रेस के ट्रैक से हटकर दूसरे ट्रैक पर लेटा हुआ था। सिपाहियों ने उसे हटाने की कोशिश की लेकिन वह इधर-उधर भागने लगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह मरने की बात कह रहा था।
विज्ञापन
आरपीएफ ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरपीएफ प्रभारी आरसी मीना ने बताया कि भाषा से लग रहा था कि युवक किसी अन्य प्रांत का है। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा था। नाम पता भी कुछ नहीं बता पाया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।े