फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Netaji fought for rights from the streets to the Parliament

Barabanki News: सड़क से संसद तक नेताजी ने लड़ी अधिकारों की लड़ाई

Fri, 11 Oct 2024 05:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 11 Oct 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
Netaji fought for rights from the streets to the Parliament
बाराबंकी शहर बड़ेल नहर ​स्थित समाजवादी पार्टी के नवनिर्मित कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव के चित्
बाराबंकी। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि के मौके पर बृहस्पतिवार को शहर के बड़ेल नहर झरना स्थित सपा के नवनिर्मित कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिले भर से आए सपाइयों ने पूर्व मुख्यमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


राष्ट्रीय सचिव व पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कहा कि नेताजी जैसा संघर्षशील नेता सदियों में एक बार जन्म लेता है। उन्होंने हर धर्म, संप्रदाय, छात्र, नौजवान, किसान, मजदूर एवं महिलाओं के अधिकार को सुरक्षित रखने के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष किया। यही वजह है कि उन्हें धरती पुत्र के नाम से पुकारा जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सर्वाधिक सीटें जीतकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करना होगा, यही नेताजी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर पूर्व सांसद रामसागर रावत, पूर्व मंत्री राकेश वर्मा, विधायक हाजी फरीद महफूज किदवई, धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव, जिलाध्यक्ष अयाज अहमद, पूर्व एमएलसी अरविंद यादव, पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, राम मगन रावत, रतनलाल राव, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा, हुमायूं नईम खां, डॉ. शरद वर्मा, डॉ. कुलदीप सिंह, हफीज भारती, हिमांशु यादव, वीरेंद्र प्रधान, प्रीतम सिंह वर्मा व नसीम कीर्ति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुण्यतिथि पर नेता जी को दी श्रद्धांजलि
कुर्सी विधानसभा क्षेत्र के सधरीपुर गांव में पूर्व मंत्री राकेश वर्मा ने नेताजी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान छत्रपाल यादव, रामसमझ यादव, सुरेश यादव, राम प्रकाश रावत व विश्वनाथ आदि मौजूद रहे। जैदपुर के मुरलीगंज में पूर्व विधायक रामगोपाल रावत की मौजूदगी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। पूर्व डीडीसी राजेंद्र वर्मा, किशन रावत, रामानंद विश्वकर्मा व पवन वर्मा आदि मौजूद रहे। जिंदगी फाउंडेशन की ओर से जिला महिला अस्पताल में सभी मरीजों को फल, दूध, ब्रेड व बिस्किट आदि का वितरण किया गया। इस मौके पर डॉ. ऊषा चौधरी, जुहैर अंजुम खान, मनजीत सिंह धामी व डॉ. सुधीर वर्मा आदि मौजूद रहे।


सपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पुण्यतिथि
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। नगर पंचायत के भिटरिया स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि मनाई। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने शून्य से शुरू कर शिखर तक का सफर तय किया। इस मौके पर यशवंत, फूलचंद रावत, अजय प्रताप पप्पू, विनय पांडे, प्रिंशु वर्मा व जय किशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed