{"_id":"0f473982c03a36ea4d69e887edf66211","slug":"name-of-the-studies-will-have-poles-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पढ़ाई का नाम लिया तो पड़ेंगे डंडे’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पढ़ाई का नाम लिया तो पड़ेंगे डंडे’
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे में एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय ऐसा भी है, जहां पढ़ाई का नाम लो तो डंडे पड़ते हैं। यह सुनकर आपको आश्चर्य भी हो रहा होगा और हैरत भी, मगर यह सौ फीसदी सच है।
हैदरगढ-सुबेहा मार्ग पर तहसील मुख्यालय से मात्र छह किमी दूर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय नरौली की सहायक अध्यापिका पढ़ाने का नाम भी लेने पर बच्चों की पिटाई कर शांत करा देती है। विद्यालय के 53 छात्र-छात्राओं ने विद्यालय में चल रहे कारनामे का खुलासा करते हुए जिलाधिकारी को पत्र लिखकर शिकायत की है।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा छह से आठ तक की शिक्षा के लिए सौ छात्र व छात्राएं पंजीकृत है। तीनों कक्षाओं में बारह विषयों को पढ़ाने के लिए विद्यालय में प्रधानाध्यापक व दो सहायक अध्यापकों की तैनाती है, लेकिन विद्यालय के बच्चों ने बताया तीनों शिक्षकों में शिक्षिका की लापरवाही के कारण विद्यालय में पठन पाठन का कार्य पूरी तरह से प्रभावित है।
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं के अभिभावकों का कहना है कि स्कूल में पढ़ाई न होने से बच्चों का भविष्य अंधकारमय बना हुआ है। आरोप है कि, शिक्षिकाएं दस बजे के बाद विद्यालय पहुंचती हैं और फिर अपनी कमी को छुपाने के लिए उल्टे छात्र-छात्राओं पर रौब गालिब करती हैं।
पहले भी निलंबित हो चुकी शिक्षिका
शिक्षिका पहले भी गत वर्ष विद्यालय नियमित नहीं आने के आरोप में निलंबित किया गया था। मगर, फिर उसे क्लीनचिट देकर बहाल कर दिया गया। कहते हैं ऐसा उसकी पहुंच के चलते हुआ है।
इन्होंने की शिकायत
कक्षा आठ में पढ़ने वाली उपासना, श्वेता मिश्र, आशा, संगीता, सविता, माधवी पांडेय, दुर्गेश गुप्ता, अरबाज, अमरीश, अमित, विकास, कुलदीप, अंकित, दिवाकार पांडेय, अभिषेक व कक्षा सात की रूबी, आस्था, नीलम, कोमल, कुमकुम, ज्योति, सुनीता, सलोनी, स्वाती, किरन, पार्वती तथा कक्षा छह की पम्मी, रीना, संगीता, राजरानी, रोशनी, रिया, पिंकी आदि समेत 53 बच्चों ने सामूहिक तौर पर डीएम को शिकायती पत्र भेजकर बताया है कि पढ़ाई का नाम लेने पर उनकी पिटाई की जाती है।
विद्यालय में हो रही दिक्कतों से विभाग के अधिकारियों को लिखित तौर पर पहले से अवगत करा दिया गया है। स्वयं व एक अन्य सहायक अध्यापक द्वारा विद्यालय में बच्चों को नियमित पढ़ा कर शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने का प्रयास निरंतर हो रहा है। आरोपी सहायक अध्यापिका की लापरवाही पर कोई अंकुुश लगा पाने में असमर्थता जताई है।
- डॉ. राम बहादुर मिश्र, प्रधानाध्यापक
शिक्षिका की लापरवाही की शिकायत पर बीते वर्ष कमेटी गठित कर जांच कराई गई थी जिसमें शिकायत सही पाए जाने पर अध्यापिका निलंबित हो गई थी। मौजूदा समय में शिकायत के बारे में जानकारी से इंकार करते हुए कहा शिकायत मिलते ही उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- सैयद समर अब्बास जैदी, बीईओ