फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   nagar panchayat

सुबेहा में हुआ वार्डों का पुनर्गठन, तीन नए वार्ड

Fri, 28 Oct 2022 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
nagar panchayat
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। सुबेहा नगर पंचायत सीमा विस्तार में तीन नए वार्ड बढ़ने से वार्डों की कुल संख्या 14 हो गई। करीब डेढ़ हजार आबादी निर्धारित कर पुराने वार्डों का पुनर्गठन किया गया है।
विज्ञापन

सुबेहा नगर पंचायत में अभी तक कुल 11 वार्ड मौजूद थे। एक पखवारा पहले सीमा विस्तार को सरकार से स्वीकृति मिलने पर पुराने वार्डों का पुनर्गठन करने के साथ तीन नए वार्ड बनाए गए हैं। अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि नगर में जुड़े गांव मजरों के नाम बदले नहीं गए हैं। उन्हीं नाम से वार्ड का गठन कर प्रस्ताव शासन को भेजा गया था जो स्वीकृत हो गया है।
विज्ञापन

थलवारा ग्राम पंचायत का मजरा निंदुरी, ग्राम पलिया व ग्राम पंचायत खानपुर का मजरा सरांय चंदेल अब सुबेहा नगर पंचायत का वार्ड होगा। इसके अलावा पुराने सभी वार्डों का पुनर्गठन कर करीब डेढ़ हजार आबादी रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले सबसे छोटा वार्ड महतेली टोल की आबादी मात्र 600 से बढ़ाकर 1453 हो गई है वहीं किला दरवाजा वार्ड की आबादी पहले 2200 से घटकर 1400 रखी गई है। अन्य वार्डों के पुनर्गठन में आबादी व क्षेत्र बढ़ाया घटाया गया है। शासन के निर्देश पर रैपिड सर्वे कर ग्रामीण मतदाताओं को शहरी सूची में जोड़ने की तैयारी युद्ध स्तर पर शुरू की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed