फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Nadeem had prepared an army of youth for training

ट्रेनिंग के लिए नदीम ने तैयार की थी युवाओं की फौज!

Mon, 17 Oct 2022 12:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
Nadeem had prepared an army of youth for training
बाराबंकी। जेल से रिमांड पर लिए गए पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के सदस्य नदीम से पूछताछ तेज हो गई है। खुफिया एजेंसियों ने भी कुर्सी क्षेत्र में डेेरा डाल दिया है। शनिवार शाम राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की टीम नदीम को उसके गांव गौराहार ले गई। पूरे घर की तलाशी ली। सूत्रों की माने तो पूछताछ में पता चला है कि नदीम युवाओं को धर्म के नाम पर बरगलाकर संगठन से जोड़ता था और उसने ट्रेनिंग पर भेजने के लिए युवाओं की फौज तैयार की थी।
विज्ञापन

पीएफआई के सदस्य नदीम को बीते 22 सिंतबर को एसटीएफ ने उसके कुर्सी थाना क्षेत्र स्थित गौराहार गांव से गिरफ्तार किया था। उसके बहराइच निवासी साथी कमरुद्दीन को भी बंदी बनाया गया था। दोनों के खिलाफ देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का केस दर्ज कर जेल भेजा गया था। कुर्सी थाने में केस दर्ज होने के कारण मामले की जांच सीओ फतेहपुर को मिली थी।
विज्ञापन

बीते 11 अक्टूबर को पूछताछ के लिए नदीम को सात दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस दौरान पुलिस ही नहीं बल्कि एनआईए, एटीएस व एसटीएफ भी नदीम से लगातार पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की शाम एनआईए की टीम पूछताछ के दौरान नदीम को उसके गांव गौराहार लेकर पहुंची। टीम ने नदीम के घर की तलाशी ली और यहां भी उससे करीब दो घंटे तक सघन पूछताछ हुई। इसे लेकर अधिकारी कुछ भी बताने से बच रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि नदीम से पूछताछ में खुफिया एजेंसियों को कई अहम राज पता चले हैं।

नदीम धर्म के नाम पर युवाओं को बरगलाकर संगठन से जोड़ रहा था। उसने तमाम युवाओं को संगठन की ओर से दी जाने वाली ट्रेनिंग के लिए तैयार किया था। अधिकतर को केरल भेजकर ट्रेनिंग दी जाती। मगर इससे पहले संगठन पर प्रतिबंध लगा दिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि पीएफआई को बाहरी देशों से होने वाली फंडिंग को लेकर भी कई राज पुलिस व एनआईए को पता चले हैं। नदीम अभी तीन दिन रिमांड पर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed