फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   NA

Barabanki News: घने कोहरे का कहर, जारी है शीतलहर

Tue, 10 Jan 2023 01:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
NA
बाराबंंकी। घने कोहरे के बीच शीतलहर के चलते गलन कम होने का नाम नहीं ले रही। पिछले दो दिनों से सुबह-शाम सर्दी कहर ढा रही है। दोपहर बाद निकलने वाली मामूली धूप भी ठंड से कोई निजात नहीं दे पा रही है। जमा देने वाली इस सर्दी से हर कोई परेशान है।
विज्ञापन



मौसम की मार से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों के साथ अलाव का भी सहारा ले रहे हैं। दिन भी चलने वाली बर्फीली हवाएं राहगीरों को परेशान करती रहीं। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का जमावड़ा लगा रहा। कई ट्रेनें देरी से चलीं, जबकि गोरखपुर-गोमतीनगर एक्सप्रेस, ग्वालियर-बरौनी मेल एक्सप्रेस, छपरा उत्सर्ग जैसी ट्रेनें निरस्त रहीं। कोहरे के चलते सड़क पर वाहन सवार रेंगते रहे।
विज्ञापन

--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना शीशे की बस में सफर करते यात्री
जिले से अलग-अलग क्षेत्रों के लिए चलने वाली बसों का हाल बुरा है। बसों की खड़खड़ाती खिड़कियां और दरवाजे शीतलहर को रोक पाने मेें सक्षम नहीं हैं। सोमवार को शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर फतेहपुुर, महमूदाबाद व बेलहरा जाने वाली बस संख्या यूपी 44 एटी 0219 में इमरजेंसी गेट की खिड़की का एक शीशा गायब मिला। साथ ही बस में शीशों के ऊपर लगी रबर भी उखड़ी मिली।

हीटर-ब्लोअर व अंगीठी के इस्तेमाल में बरतें सावधानी
कंपकंपा देने वाली ठंड से बचने के लिए हीटर-ब्लोअर व अंगीठी का खूब सहारा लिया जा रहा है। सरकारी व गैर सरकारी दफ्तरों में अधिकारी-कर्मचारी हीटर व ब्लोअर लगाकर बैठे रहे। घरों व प्रतिष्ठानों पर भी कुछ यही नजारा देखने को मिला। ऐसे में मार्केट में हीटर व ब्लोअर की डिमांड बढ़ गई है। तमाम लोग कोयले वाली अंगीठी का भी प्रयोग कर रहे हैं। लेकिन इन सभी चीजों के इस्तेमाल में सावधानी बरती जाना आवश्यक है। कई शहरों में दम घुटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इनका इस्तेमाल करते समय कमरे में ऑक्सीजन का लेवल बनाए रखना आवश्यक है, इसके लिए दरवाजे व खिड़की खुली रखनी चाहिए। सोते समय कमरे में इन चीजों को जलाकर कतई न छोड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed