फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   murder of sister's son

भांजे की बांके से काटकर हत्या

Tue, 28 Mar 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Tue, 28 Mar 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
मामा ने परिवारीजनों के साथ मिलकर अपने भांजे की बांके से काटकर निर्मम हत्या कर दिया। रामनगर थाना क्षेत्र के सराय गौरा गांव में सोमवार की रात हुई इस वारदात के बाद दहशत का माहौल व्याप्त है। घटना के बाद एएसपी व सीओ ने मौके का जायजा लिया व आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। वारदात के पीछे अवैध संबंध होने की बात बताई जा रही है।       
विज्ञापन


थाना रामनगर क्षेत्र के सराय गौरा गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद वर्मा उर्फ गुड्ड़ू(30) पुत्र जगदीश प्रसाद सोमवार की रात गांव में जा रहे थे तभी रिश्ते में उनके मामा मनोज वर्मा ने अपनी पत्नी मंजू देवी, बेदप्रकाश, राजपाल, मुकेश, नरेश, नंदू आदि के साथ मिलकर राजेंद्र पर बांके व लोहे के बेलचा से हमला बोल दिया।
विज्ञापन


जब तक आस पास के लोग मौके पर पहुंचते तब तक आरोपियों ने राजेंद्र की हत्या कर दी और मौके से भाग निकले। घटना की जानकारी पर पहुंचे एसओ , सीओ व एएसपी कुवंर ज्ञानंजय सिंह ने जांच शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के पिता द्वारा मनोज समेत अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी जा रही है  पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है। एहतियात के तौर पर कई थानों की पुलिस फोर्स बुला ली गई है।       
 
अवैध संबंध बना हत्या का कारण  
सीओ रामनगर दुर्गेश सिंह ने बताया कि राजेंद्र प्रसाद की हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई है। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं किया जा रहा है कि किसके साथ राजेंद्र के संबंध थे। पुलिस की जांच के बाद ही पता लग सकेगा।       


घर का इकलौता चिराग था राजेंद्र      
मृतक राजेंद्र अपने पिता की इकलौती संतान था। उसका एक बेटा सीटू, बेटी चाहत व दो माह की बेटी पत्नी संजू की गोद में है। इस घटना के बाद इस पूरे परिवार में कोहराम मचा दिया है। घर का इकलौता होने के चलते राजेंद्र पर परिवार की जिम्मेदारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed