{"_id":"647f88bb1aa3a973150f9a24","slug":"murder-of-a-woman-by-slitting-her-throat-with-a-slap-barabanki-news-c-13-1-275407-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: चापड़ से गला काट कर महिला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: चापड़ से गला काट कर महिला की हत्या
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी निंदूरा (बाराबंकी)। घुंघटेर थाना क्षेत्र के बाहर पारा गांव में सोमवार रात घर पर अकेली मौजूद महिला की चापड़ से गला काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने गांव के ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चापड़ बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के महिला से अवैध संबंध थे। महिला किसी अन्य से फोन पर बात कर रह थी। इसी को लेकर हुए विवाद के दौरान उसने हत्या कर दी।
घुंघटेर थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत जमुआ के बाहर पारा गांव निवासी रामपाल खेती करता है और उसके तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा सुभाष (19) आगरा जिले में प्राइवेट नौकरी करता है। सोमवार की रात रामपाल क्षेत्र के ही भदेशिया गांव शादी में गया था। जबकि उसके दोनों बेटे गांव में ही विवाह समारोह में चले गए थे। घर पर रामपाल की पत्नी रमाकांती (38) अकेले थी। रात करीब एक बजे रामपाल शादी समारोह से वापस घर लौटा।
उसने मकान का मुख्य दरवाजा खटखटाया मगर नहीं खुला। कुछ ही देर में उसके बेटे आकाश (15) और विकास (17) भी आ गए। तीनों ने मिलकर रमाकांती को आवाज दी और दरवाजा खटखटाया मगर कोई उत्तर नहीं मिला। ऐसी हालत में तीनों घर के सामने पड़ी चारपाई पर लेट गए। भोर करीब पांच बजे सभी ने फिर दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया मगर नहीं खुला। इस पर रामपाल घर के पिछवाड़े से दीवार के सहारे चढ़कर छत पर पहुंचा और चीखने-चिल्लाने लगा। छत पर रमाकांती का लहूलुहान शव पड़ा था। धारदार हथियार से उसका गला काटा गया था। आनन-फानन घर का दरवाजा खोला गया और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। एसपी दिनेश कुमार सिंह भी पहुंच गए। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने करीब दो घंटे तक घटनास्थल और गांव के अंदर घूम कर पड़ताल की।
विज्ञापन
मृतका के पुत्रों ने पुलिस से बताया कि गांव का दयाशंकर उनके घर काफी दिनों से आता-जाता है। पुलिस को पता लगा कि दयाशंकर के संबंध रमाकांती से थे। बच्चों के बयान के बाद पुलिस ने दयाशंकर को दबोच लिया। घुंघटेर के थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार आजाद ने बताया कि दयाशंकर का संबंध मृतका से था। सोमवार रात भी वह रमाकांती के घर पर था। रमाकांती किसी दूसरे से मोबाइल पर बात कर रही थी। इसी को लेकर विवाद हुआ और उसने गुस्से में आकर घर में रखे चापड़ से वार कर उसकी हत्या कर दी। पति की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज किया गया है।
बेटे लगातार कर रहे थे विरोध
हत्या की घटना के बाद मृतका रमाकांती के बेटे ने पुलिस को बताया कि दयाशंकर को घर आने से मना किया जा रहा था मगर वह नहीं माना। एक बार तो बेटे ने दयाशंकर को गाली भी दी थी। आखिरकार इन संबंधों का अंत बहुत ही खौफनाक रहा। मां का शव देखकर बेटे बिलखते रहे, वहीं रामपाल भी गहरे सदमे में दिखा।