{"_id":"603bee508ebc3e8c8e61b96b","slug":"murder-case-registered-on-court-s-order-barabanki-news-lko5672640192","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ हत्या का केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। नौ माह पूर्व संदिग्ध हालात में मिले युवक के शव मामले में न्यायालय के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला थाना जहांगीराबाद इलाके के फैजुल्लागंज का है। यहां के निवासी मो. उमर उर्फ पप्पू के मुताबिक उसके बेटे मो. अहमद ने वर्ष 2020 के जून माह में मोहल्ले की एक युवती के साथ भागकर प्रेम विवाह किया था। इस शादी से दोनों परिवारों में तनाव पैदा हो गया था। लड़की पक्ष की तरफ से युवक की हत्या की धमकी लगातार मिल रही थी। 21 जून को भी धमकाया गया। इसी रात किराये पर रह रहे मो. अहमद का शव फंदे से झूलता मिला।
पीड़ित पिता के मुताबिक प्रेम प्रसंग में हुई इस शादी से लड़की पक्ष उसके बेटे से गहरी रंजिश रखते थे। मौका पाकर हत्या करके शव फंदे से लटका दिया गया। इस मामले में थाने पर इंसाफ न मिलने से कोर्ट जाकर किस्मतुल, हसीब कबाड़ी, फैसल व रहमतुल पर हत्या व मारपीट का मामला दर्ज करवाया। एसओ दर्शन यादव ने बताया कि कोर्ट के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।