फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   murder

सिर पर हमला कर पुजारी की हत्या

Wed, 25 May 2022 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
murder
कुर्सी (बाराबंकी)। कुर्सी थाना क्षेत्र में बाबूपुर मजरे दरांवा गांव के बाहर स्थित ब्रह्म देवस्थान के पुजारी की सोमवार रात सोते समय हत्या कर दी गई। सुबह पूजा करने पहुंचा एक ग्रामीण बिस्तर पर पुजारी का खून से लथपथ शव देख अवाक रह गया। उसने इसकी सूचना पुलिस व अन्य ग्रामीणों को दी।
विज्ञापन

इसके बाद हड़कंप मच गया। आननफानन पुलिस के आलाधिकारी फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे। देवस्थान से एक बड़ा घंटा गायब था तो बरामदानुमा आश्रम में सामान अस्तव्यस्त मिला। पुलिस ने पुजारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

बाबूपुर मजरे दरांवा गांव के निवासी बालक राम यादव (62) गांव के बाहर स्थित ब्रह्म देवस्थान पर बरामदानुमा आश्रम में करीब एक दशक से रहकर साधना करता था। सोमवार रात अज्ञात बदमाशों ने सिर पर हमला कर पुजारी की हत्या कर दी। मंगलवार सुबह करीब छह बजे गांव के ही निवासी अरविंद देव स्थान पर पूजा करने पहुंचे तो बिस्तर पर पुजारी का खून से लथपथ शव देखकर अवाक रह गये।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवस्थान से करीब पांच-छह किलो का पीतल का एक घंटा गायब होने व आश्रम में सामान अस्तव्यस्त देख उसने सूचना पुलिस को दी। इस पर थानाध्यक्ष बड्डूपुर शिखा सिंह, एसओ देवा अजय कुमार सिंह, घुंघटेर एसओ अमर चौरसिया मौके पर पहुंचे। घटनास्थल कुर्सी थाना क्षेत्र का होने के चलते मामले की जानकारी इंस्पेक्टर कुर्सी व उच्चाधिकारियों को दी गई। इसके बाद एसपी अनुराग वत्स, एएसपी उत्तरी पूर्णेंदु सिंह व सीओ फतेहपुर योगेंद्र सिंह फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे।
वहीं पुजारी की हत्या से ग्रामीणों को हुजूम उमड़ पड़ा। मौके की जांच के बाद पुलिस ने पुजारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं उसके बहनोई रामलखन की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गईं हैं। पुजारी के परिवार में किसी के न होने के कारण उसने दो बहनों के विवाह के बाद सन्यास ले लिया था।
गांव के बाहर ब्रह्म देवस्थान पर एक बरामदानुमा आश्रम बनाकर उसमें बीते एक दशक से रहकर साधना करता था। उसके नाम दो बीघा जमीन भी है। सुबह देव स्थान पर पूजा करने पहुंचे अरविंद ने पुलिस को बताया कि पुजारी की हत्या भोर पहर की गई है। क्योंकि जब वह पहुंचा तो बिस्तर पर खून से लथपथ पड़े पुजारी की सांस चल रही थीं।
अधिकारियों से बाद में पहुंचे प्रभारी निरीक्षक
पुजारी की हत्या की सूचना पर आसपास के थानों के प्रभारी व एडिशनल सीओ तक पहुंच गए। मगर, एक दिन पहले ही थाने की नई जिम्मेदारी पाने वाले कोतवाल रामचंद्र सरोज को घटना की जानकारी ही नहीं हुई। हालांकि जैसे ही उन्हें पता चला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
घंटा चोर को पहचानना तो नहीं बनी मौत की वजह
देव स्थान से घंटा चोरी व आश्रम में पड़े अस्तव्यस्त सामान के बीच पुजारी की हत्या को लेकर ग्रामीण आपस में चर्चा करते दिखे। ग्रामीणों को कहना था कि घंटा चोरी करने आए बदमाश को आहट पाकर जगे पुजारी ने पहचान लिया होगा। इसको लेकर उसने ईंट से सिर पर हमला कर पुजारी को मौत के घाट उतार दिया। क्योंकि पुजारी के बिस्तर पर मिट्टी पड़ी मिली।

कुर्सी थाना क्षेत्र के बाबूपुर मजरे दरांवा गांव निवासी बालक राम गांव के बाहर स्थित एक देव स्थान पर पूजापाठ करते थे। सुबह उनका शव पड़ा होने की सूचना मिली। उसके सिर पर गंभीर वस्तु से हमलाकर हत्या की गई है। इस पर फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की गई है। डॉग स्क्वायड व अन्य सूत्रों से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही घटनाकारित करने वाले को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।
-अनुराग वत्स, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed