फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   murder

पत्नी की हत्या में एडीओ पंचायत समेत पांच के खिलाफ का केस

Mon, 24 May 2021 12:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
murder
बाराबंकी। शहर के भीतरी पीरबटावन मोहल्ले में दहेज में 50 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर एडीओ पंचायत पति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी। महिला का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने जांच पड़ताल कर कार्रवाई शुरू की है। पुलिस ने मृतका के पति एडीओ पंचायत समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है। मृतका के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के भीतरी पीरबटावन मोहल्ला निवासी एडीओ पंचायत अभय शुक्ला की पत्नी पूजा (32) का शव रविवार को संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंचे कोतवाल पंकज सिंह ने जांच शुरू की। जानकारी पर पहुंचे मृतका के भाई राजेश कुमार त्रिवेदी निवासी ग्राम मीतपुर थाना रामनगर ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि वर्ष 2013 में बहन का विवाह किया था। आरोप है कि विवाह के बाद एक बेटे का जन्म हुआ। परिजन दहेज कम लाने की बात कहकर पूजा को प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन

आरोप है कि ससुराली जन पूजा से कहते थे कि तुम्हारे भाई के पास दो इंटरलांकिग फैक्ट्री है उसमें एक एक व दहेज में 50 लाख रुपये की मांग पूरी करो, नहीं तो ठीक नहीं होगा। मृतका के भाई का आरोप है कि शनिवार को उसका छोटा भाई विवेक त्रिवेदी बहन से मिलने गया था तो पूजा ने उससे बताया कि इन लोगों ने आज भी मारा पीटा है, और यह हमारी जान लें लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की सुबह दस बजे सूचना दी गई कि पूजा की मौत हो गई है। भाई का आरोप है कि मृतका के पति अभय शुक्ला, सास माया शुक्ला, देवर अमित कुमार शुक्ला, व ननद गुड़िया और ननदोई प्रदीप कुमार त्रिवेदी ने मिलकर पूजा की हत्या करने के बाद शव फंदे से लटका दिया है। पुलिस ने इन सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ दहेज एक्ट व हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

एक महिला का शव उसके घर में फंदे से लटकता मिला है। मृतका के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पति समेत पांच लोगों पर हत्या समेत अन्य धारा के तहत केस दर्ज किया गया है। पीएम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
पंकज सिंह, शहर कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed