फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   murder

बुजुर्ग किसान को पटककर मार डाला

Thu, 18 Mar 2021 12:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
murder
बाराबंकी। सिंचाई करने के लिए जबरन बोरिंग में इंजन बांधने को लेकर दो किसानों में बुधवार सुबह विवाद हो गया। इसमें एक किसान ने बोरिंग मालिक किसान को गुस्से में आकर पटक-पटक कर मार डाला। जब तक गांव वाले मौके पर पहुंचे बुजुर्ग किसान की मौत हो गई थी। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मृत किसान के शव को पोस्टर्माटम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जैदपुर थाना क्षेत्र के डेहवा गांव के बुजुर्ग किसान शत्रोहन सैनी (70) बुधवार की भोर करीब छह बजे अपने खेत गए थे। तभी उन्होंने देखा कि बोजा गांव के महादेव उनकी बोरिंग में इंजन बांधकर अपने खेत में सिंचाई करने जा रहे हैं। इसी बात को लेकर शत्रोहन ने नाराजगी जताई और महादेव को सिंचाई करने से मना किया। बस इसी बात को लेकर दोनों के बीच में विवाद हो गया और गुस्से में आकर महादेव ने शत्रोहन को उठाकर बोरिंग के पास पटक दिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन

जिससे मौके पर ही बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। काफी दूरी से कुछ लोग यह नजारा देख रहे थे। जब तक वह मौके पर पहुंचे तो देखा शत्रोहन की मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच आरोपी महादेव मौके से भाग निकला। मृतक के पुत्र शिवम की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महादेव को धर दबोचा। मृतक व आरोपी के खेत बोजा व डेहवा ग्राम पंचायत की सरहद पर अगल-बगल में हैं। पहले भी दोनों किसानों के बीच में खेत की मेढ़ को लेकर विवाद हो चुका था। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत में चुनाव शुरू होने के कारण गांव से लेकर थाना परिसर तक प्रधान पद के प्रत्याशी भी अपना-अपना रसूख दिखाते हुए देखे गए। मौके पर पहुंचे सीओ रामसूरत सोनकर और प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने जांच कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है।

दो किसानों के बीच में खेत में सिंचाई को लेकर विवाद हो गया था। इसमें एक किसान की मौत हो गई। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है।
-यमुना प्रसाद, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed