फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   murder

गला रेतकर युवक की हत्या

Tue, 25 Aug 2020 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
murder
बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र में रविवार रात एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। युवक गांव के बाहर कोठरी बनाकर एक बुजुर्ग के साथ रहता और नृत्य कार्यक्रमत करता था। मौके पर पहुंची पुलिस घटना के पीछे संपत्ति विवाद बता रही है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

यह घटना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के ग्राम टपरा नहरवल में हुई जिसमें ननकू (40) पुत्र नरायन की रविवार रात धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे एसओ मनोज शर्मा ने छानबीन की। पुलिस के मुताबिक ननकू गांव के बाहर एक कोठरी बनाकर रहता था। उसके साथ क्षेत्र के छतवारा निवासी बुजुर्ग जगदीश भी रहता था। दोनों नृत्य कार्यक्रम करके अपनी जीविका चलते थे। रविवार रात जगदीश कोठरी के अंदर और ननकू उसके बाहर छप्पर के नीचे लेटा था। सोमवार सुबह जगदीश के उठने पर छप्पर के नीचे ननकू का शव मिला। उसके गले पर धारदार हथियार के घाव थे।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक वह जगदीश की अपने पिता की तरह सेवा करता था। जगदीश के साथ उसकी बेटी और दामाद का बर्ताव सहीं था जिसके चलते वह ननकू के साथ रहने लगा था। ननकू के सेवाभाव से प्रभावित होकर जगदीश ने अपनी संपत्ति का आधा हिस्सा भी दे दिया था। इससे जगदीश के बेटी और दामाद ने नाराज थे। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसओ मनोज शर्मा के मुताबिक युवक की गला रेतकर हत्या की गई है। घटना के पीछे संपत्ति विवाद सामने आ रहा है। पूछताछ के लिए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed