फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   murder

भाई ने भाई को पीट पीटकर मार डाला

Tue, 05 Nov 2019 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
murder
बाराबंकी। मछली पकड़ने को लेकर हुए विवाद के दौरान छोटे भाई व उसके साथियों ने बड़े भाई व उसकी पुत्री को लाठी से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिवारीजन घायलों को सीएचसी और फिर जिला अस्पताल ले गए जहां बड़े भाई की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। तीन आरोपी हिरासत में ले लिए गए है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के ग्राम चिरैया पुरवा निवासी दुर्गा प्रसाद ने एक तालाब में मछली पाल रखी है। सोमवार शाम दुर्गा के बड़े भाई राम आसरे (50) का बेटा मुन्नन मछलियों को पकड़ने लगा। दुर्गा प्रसाद के पुत्र राजकुमार ने विरोध किया। इस पर दोनों में झगड़ा हो गया। लोगों ने दोनों को समझाकर शांत कराया। रात करीब नौ बजे दुर्गा प्रसाद अपने बड़े भाई राम आसरे के यहां पहुंचा और जिसके बाद फिर झगड़ा हो गया। छोटे भाई ने अपने सहयोगियों के साथ बड़े भाई को लाठी से पीट पीट कर लहूलूहान कर दिया। पिता को बचाने दौड़ी खुशबू को भी हमलावरों ने काफी मारापीटा।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल रामआसरे को परिवारीजन फतेहपुर सीएचसी ले गए जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात राम आसरे की मौत हो गई। घटना की सूचना पर सीओ अरविंद वर्मा ने भी मौके पर जांच की। ग्रामीणों के मुताबिक पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है लेकिन पुलिस ने इसका खुलासा नहीं किया है। एसओ मनोज शर्मा ने बताया कि मृतक के पुत्र मुन्नन की तहरीर पर दुर्गा प्रसाद उसके पुत्र राज कुमार, विशनू व राम बिलास के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। मछली पकड़ने को लेकर विवाद के बाद छोटे भाई ने बड़े भाई की पिटाई कर दी जिसकी मौत हो गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed