{"_id":"5dbf210b8ebc3e0148605a26","slug":"murder-barabanki-news-lko490249510","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति व सास गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति व सास गिरफ्तार
विज्ञापन
बाराबंकी। एक विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में घर में फंदे से लटका मिला है। मृतका के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मृतका के पति समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने पति व सास को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ढकौली निवासी सीमा दीक्षित (22) पत्नी विजय दीक्षित की शनिवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ जांच की। मृतका के भाई आनंद शुक्ला निवासी ग्राम मरौचा थाना रामनगर का कहना है कि तीन साल पहले बहन का विवाह हुआ था। ससुरालीजन उसे दहेज की मांग को लेकर परेशान करते थे।
इसी के चलते सीमा की हत्या करने के बाद उसके शव को फांसी के फंदे पर लटकाकर घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है। कोतवाल धर्मेद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि मृतका के पति विजय दीक्षित, सास सुशीला समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। रविवार को आरोपी पति व सास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।