{"_id":"688913d096d1316d420fc05f","slug":"munshi-missing-from-slaughterhouse-bag-and-bike-recovered-barabanki-news-c-315-1-brp1006-144749-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: पशु वधशाला से मुंशी लापता, बैग व बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: पशु वधशाला से मुंशी लापता, बैग व बाइक बरामद
Wed, 30 Jul 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
कुर्सी (बाराबंकी)। कुर्सी थाना क्षेत्र में पशु वधशाला में भैंस की सप्लाई करने वाला मुंशी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। उनकी बाइक फैक्टरी व बैग परिसर में मिला। पत्नी ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
लखनऊ जनपद के नक्खास निवासी यासमीन ने मंगलवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पति फैजान (35) कुर्सी स्थित आमरुन फैक्टरी में भैंस सप्लायर के मुंशी के पद पर कार्यरत हैं। 26 जुलाई को वह घर से फैक्टरी पहुंचे थे, जहां उन्होंने कुछ लोगों की बकाया राशि का भुगतान भी किया। इसके बाद से वह अचानक लापता हो गए। हर संभावित जगह पर खोजा गया मगर उनका कही कुछ पता नहीं चला। एसएचओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
एक महीने पहले हुई थी मजदूर की हत्या
बीते 27 जून को पंजाब प्रांत के मोहाली जिले के लालूरी मंडी निवासी मो. वसी (25) की इसी पशु वधशाला मे चाकू घोंपकर हत्या हुई थी। वसी यहां मजदूर के तौर पर काम करता था। फैक्टरी के अंदर ही उसकी कुशीनगर जिले के पडरौना निवासी रियाज से कहासुनी हो गई थी। रियाज ने वसी पर चाकू से हमला किया था। इस मामले में पुलिस ने वसी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।