{"_id":"6689dc141e8968f156002674","slug":"multi-level-parking-will-be-built-in-the-city-barabanki-news-c-315-1-brp1005-120093-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: शहर में बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: शहर में बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग
Sun, 07 Jul 2024 05:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 07 Jul 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। कलेक्ट्रेट के लोक सभागार में शनिवार शाम सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें डीएम ने ब्लैक स्पाट के सुधारीकरण, तीन स्थानों पर ओवरब्रिज व मल्टी लेवल पार्किंग आदि बनाए जाने के निर्देश दिए।
डीएम सत्येंद्र कुमार ने बैठक में मुख्य रूप से ब्लैक स्पॉट का चिह्वांकन एवं सुधारीकरण पर बल दिया। एनएचएआई व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से कहा कि जो भी ब्लैक स्पाट चिह्नित हुए हैं, उनपर पूरा कार्य होना चाहिए। पार्किंग के लिए खाली स्थानों का चिह्वांकन करने और एसडीएम सदर के आवास के सामने कार पार्किंग के लिए स्थल चिह्नित किए जाने का निर्देश दिए।
इसके साथ ही मल्टी लेवल पार्किंग के लिए स्थान चिह्नित करने का प्रस्ताव भी मांगा। हाईवे पर औरास, सरथरा समेत तीन स्थानों पर ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। बीते वर्ष की तुलना में इस वर्ष 23 प्रतिशत दुर्घटनाएं कम हुई हैं, इसे लेकर एआरटीओ से तुलनात्मक रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं पर और भी अंकुश लगे, इस दिशा में कार्य होना चाहिए। कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाए। शहर में ई-रिक्शा संचालन के लिए योजना बनाई जाए। बहराइच की ओर जाने वाली बसों का संचालन नए बस स्टेशन कराया जाए। पल्हरी स्टैंड का संचालन जल्द शुरू कराया जाए। ईओ से कहा कि शहर में जहां भी जलभराव हो रहा है, वहां पर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था की जाए।