फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   mukhtar ansari

बांदा जेल में बढ़ाई जाए मुख्तार अंसारी की सुरक्षा

Thu, 19 Aug 2021 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
mukhtar ansari
बाराबंकी। बांदा जेल में निरुद्ध बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की सुरक्षा बढ़ाने का आदेश अदालत ने दिया है। बाराबंकी में वर्चुअल पेशी के दौरान मुख्तार ने खुद की जान को खतरा बताया था। इसके बाद कोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए जेल अधीक्षक बांदा को उनकी सुरक्षा चाक चौबंद करने के लिए आदेशित किया है।
विज्ञापन

बाराबंकी में फर्जी प्रपत्र के सहारे एंबुलेंस पंजीकरण कराने के मामले में मुख्तार के खिलाफ केस दर्ज है जिसकी वर्चुअल सुनवाई हो रही है। मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता रणधीर सिंह सुमन ने अदालत से उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा देने की मांग की थी।
विज्ञापन

उनके अधिवक्ता ने बताया कि मुख्तार अंसारी की हत्या के लिए कैदियों को सुपारी दी गई है और कहा गया है कि जो भी उनकी हत्या करेगा, उसके घर पांच करोड़ रुपये पहुंचा दिए जाएंगे। इसके बाद कोर्ट ने बांदा जेल प्रशासन को मुख्तार अंसारी की सुरक्षा कड़ी करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है एंबुलेंस का मामला
पंजाब की जेल में बंद रहने के दौरान मुख्तार अंसारी ने जिस एंबुलेंस का इस्तेमाल किया था उसका केस बाराबंकी शहर कोतवाली में बीते दो अप्रैल को दर्ज हुआ था। इस मामले में मऊ की अस्पताल संचालिका डॉ. अलका राय, शेषनाथ राय, मोहम्मद सैयद मुजाहिद, राजनाथ यादव, आनंद यादव, शाहिद, सुरेंद्र शर्मा और अफरोज सहित एंबुलेंस ड्राइवर सलीम को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि मुख्तार अंसारी बांदा जेल में बंद है। इस मामले में अभी भी दो लोग फरार हैं। पुलिस ने उन पर इनाम भी घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed