{"_id":"60f71cad8ebc3e79c25824d0","slug":"mukhtar-ansari-barabanki-news-lko5878498187","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्तार के गुर्गों के समर्पण की भनक से सक्रिय रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्तार के गुर्गों के समर्पण की भनक से सक्रिय रही पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। बाहुबली मुख्तार अंसारी की एंबुलेंस मामले में फरार चल रहे 25-25 हजार के इनामी आरोपियों के कोर्ट में समर्पण करने की सूचना पर मंगलवार को पूरे दिन पुलिस हलकान रही। हालांकि जब किसी आरोपी ने समर्पण नहीं किया तो पुलिस ने राहत की सांस ली।
मुख्तार अंसारी पंजाब जेल में बंद रहने के दौरान जिस एंबुलेंस का प्रयोग कर रहा था वह 31 मार्च को चर्चा में आई थी। जांच के बाद दो अप्रैल को इस मामले में मऊ की अस्पताल संचालिका डॉ. अलका राय, शेषनाथ राय, मो. सैयद मुजाहिद, राजनाथ यादव व आनंद यादव, शाहिद सहित एंबुलेंस चालक सलीम को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि मुख्तार बांदा जेल में निरुद्ध है।
इस मामले में अभी सुरेंद्र शर्मा व अफरोज समेत पांच लोग फरार बताए जाते हैं। इन पर एसपी द्वारा इनाम भी घोषित किया गया है। कोतवाल अमर सिंह ने बताया कि इन आरोपियों के कोर्ट में समर्पण करने की आशंका के चलते पुलिस बल मुस्तैद था। लेकिन कोई यहां पहुंचा नहीं है। कोतवाल ने कहा कि आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम गैर जिलों में सक्रिय है। जल्द ही उनको पकड़ने में कामयाबी मिलने की उम्मीद है। (संवाद)