{"_id":"64cc05703e9d2a37ec060134","slug":"mukhtar-ansari-appeared-again-cross-examination-with-arto-barabanki-news-c-315-1-brp1006-1837-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: फिर पेश हुआ मुख्तार अंसारी, एआरटीओ से जिरह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: फिर पेश हुआ मुख्तार अंसारी, एआरटीओ से जिरह
Fri, 04 Aug 2023 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 04 Aug 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। फर्जी तरीके से एंबुलेंस के पंजीकरण के मामले में माफिया मुख्तार अंसारी व 12 अन्य आरोपियों की पेशी बृहस्पतिवार को एसीजेएम की अदालत में हुई। बांदा जेल में बंद मुख्तार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किया गया। इस दौरान धोखाधड़ी का केस दर्ज कराने वाले एआरटीओ से बचाव पक्ष के वकीलों ने एंबुलेंस के प्रयोग को लेकर जिरह की। अगली सुनवाई 17 अगस्त को होगी।
पंजाब की रोपड़ जेल में बंद रहने के दौरान मुख्तार अंसारी की ओर से जेल से न्यायालय तक आने-जाने के लिए एक निजी एंबुलेंस का प्रयोग करने का मामला संज्ञान में आने के बाद जांच हुई तो यह एंबुलेंस बाराबंकी के एआरटीओे कार्यालय में फर्जी कागजों से पंजीकृत पाई गई। इसे लेकर दर्ज कराया गया मुकदमा एसीजेएम विपिन यादव की अदालत में चल रहा है। बृहस्पतिवार को हुई पेशी के दौरान बचाव पक्ष के वकीलों ने एआरटीओ से जिरह की।
वकीलों ने बाराबंकी के तत्कालीन एआरटीओ पंकज कुमार सिंह से पूछा कि मुख्तार की ओर से एंबुलेंस का प्रयोग किया जा रहा था, यह बात उन्होंने कैसे जानी। इस पर एआरटीओ ने पंजीकरण के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि किस तरह से कागज फर्जी पाए गए। हालांकि एआरटीओ ने मुख्तार की ओर से एंबुलेंस का प्रयोग किए जाने की जानकारी पुलिस द्वारा देने की बात कही। पेशी के दौरान 12 आरोपियों में से एक शुएब मुजाहिद अदालत में हाजिर हुआ, जबकि बाकी 11 के न आने पर हाजिरी माफी का प्रार्थना पत्र दिया गया। एआरटीओ से जिरह अभी जारी रहेगी। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 17 अगस्त की तारीख तय की है।
विज्ञापन
एमपीएमएलए कोर्ट में गैंगस्टर की पेशी आज
गैंगस्टर के मामले में मुख्तार अंसारी व 12 अन्य आरोपियों की पेशी शुक्रवार को एमपीएमएलए कोर्ट में होगी। गैंगस्टर का मामला शहर कोतवाली में दर्ज हुआ था। देवा के कोतवाल पंकज कुमार सिंह ने विवेचना के बाद आरोप पत्र दाखिल किया था। मुकदमे का ट्रायल शुरू हो चुका है। वादी से जिरह पूरी हो चुकी है।