फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Mukhtar Ansari appealed to the court

बेटे-बहू से बात करा दीजिए हुजूर: माफिया की कोर्ट से गुहार, अलग- अलग जेल में बंद हैं निकहत और अब्बास

Thu, 15 Jun 2023 03:29 AM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 15 Jun 2023 03:29 AM IST
सार

अदालत ने सुनवाई करते हुए जालसाजी के इस केस में 22 जून की तारीख सुनवाई के लिए मुकर्रर की है। खास बात यह है कि गैंगस्टर के मामले में एमपी एमएलए कोर्ट में चल रही सुनवाई भी 22 जून को होगी। दोनों मामलों में आरोप तय किए जाएंगे। 

विज्ञापन
Mukhtar Ansari appealed to the court
मुख्तार अंसारी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी ने अपने बेटे और बहू से बात कराने की गुहार अदालत से लगाई है। एससीजेएम कोर्ट नंबर 19 में एंबुलेंस प्रकरण में हुई सुनवाई के दौरान मुख्तार ने जज से कहा कि उनकी बहू निकहत अंसारी चित्रकूट जेल में जबकि बेटा अब्बास अंसारी कासगंज जेल में बंद है। मुख्तार अंसारी ने जेल मैनुअल का हवाला देते हुए कहा कि दोनों अलग-अलग जेल में बंद है। उनकी बातचीत नहीं हो पा रही। इसलिए फोन के जरिए बेटे और बहू से उसकी बात कराई जाय। 

विज्ञापन

 


अदालत ने सुनवाई करते हुए जालसाजी के इस केस में 22 जून की तारीख सुनवाई के लिए मुकर्रर की है। खास बात यह है कि गैंगस्टर के मामले में एमपी एमएलए कोर्ट में चल रही सुनवाई भी 22 जून को होगी। दोनों मामलों में आरोप तय किए जाएंगे। 

विज्ञापन

 

पंजाब की रोपड़ जेल में बंद रहने के दौरान मुख्तार अंसारी जिस एंबुलेंस का प्रयोग करता था और बाराबंकी में फर्जी कागजों से पंजीकृत थी। इसे लेकर मऊ की डॉ. अलका राय के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज किया गया था जिसमें मुख्तार अंसारी को भी आरोपी बनाया गया था। मुख्तार पर इस समय बाराबंकी में गैंगस्टर और जालसाजी के दो मामलों में सुनवाई हो रही है। मुख्तार के वकील रणधीर सिंह सुमन ने बताया कि, मुख्तार अंसारी ने बेटे और बहू से बात कराने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed