{"_id":"5a32bf664f1c1ba12d8b8937","slug":"mp-sdm-controversy","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद-एसडीएम विवाद ने पकड़ा तूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद-एसडीएम विवाद ने पकड़ा तूल
बाराबंकी
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सांसद और एसडीएम सिरौलीगौसपुर के बीच सरकारी जमीन से कब्जा हटवाने को लेकर हुआ विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। एसडीएम सिरौलीगौसपुर अजय कुमार द्विवेदी ने बीच में ही छुट्टी से वापस आकर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष समेत पांच लोगों के खिलाफ भूमाफिया, स्कूल व तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा करने तथा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोपों की तहरीर सफदरगंज थाने में दी है।
एसडीएम ने कहा है कि सभी लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी। उधर देर रात तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। हालांकि एसडीएम देर रात तक थाने में ही बैठे रहे।
तालाब की जमीन और सरकारी स्कूल की जमीन से अवैध कब्जा हटाने को लेकर भाजपा सांसद प्रियंका सिंह रावत और ट्रेनी आईएएस अजय कुमार द्विवेदी के बीच काफी ज्यादा विवाद हो गया था। इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों से अभद्रता की थी।
विज्ञापन
एसडीएम ने उसी दिन कहा था कि जिन लोगों ने अधिकारियों से अभद्रता की है और अवैध रूप से कब्जा कर रखा है उनके खिलाफ केस दर्ज करा कार्रवाई की जाएगी। बृहस्पतिवार को एसडीएम ने सफदरगंज थाने में भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह के खिलाफ भूमाफिया और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कराने को लेकर तहरीर दी।
इसके अलावा उदयभान सिंह पर स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जा करने तथा एसडीएम से की गई अभद्रता पर बलवा करने के साथ ही रमेश चन्द्र, राजेश वर्मा और बृजेश सिंह समेत दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी है। एसडीएम ने बताया कि इन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बीईओ ने आनन-फानन में थमाया नोटिस : सांसद एसडीएम विवाद में अधिकारियों को बचाने के लिए बीईओ सिरौलीगौसपुर अखिलेश कुमार ने बुधवार को आनन-फानन स्कूल की जमीन पर कब्जा करने वाले भाजपा कार्यकर्ता उदयभान सिंह को नोटिस जारी कर दिया। पूछे जाने पर पहले मामला संज्ञान में न होने की बात कही।
केस दर्ज कराना निहायत गलत : प्रियंका :सासंद प्रियंका सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज करने पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि मैं सीएम साहब को जिले के अधिकारियों के भ्रष्टाचार और उनकी कार्यशैली से अवगत करा चुकी हूूं। कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज कराना निहायत गलत है। एसडीएम के व्यवहार पर आक्रोशित भीड़ को हमने काबू किया और मौके से किसी तरह उन्हें बचाया। कार्यकर्ताओं के साथ इस अन्याय का जवाब जनता उन्हें देगी।
सफदरगंज पुलिस से बात हुई है। एसडीएम सिरौलीगौसपुर के थाने में आने की बात वहां के प्रभारी ने बताई है। तहरीर मिलने व केस दर्ज करने की कार्रवाई अभी नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद ही विधिक कार्रवाई होगी। - अनिल कुमार सिंह, एसपी