फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   MP Dinesh Sharma said place in hell for those who abuse Maha Kumbh it is not easy to organize such big event

UP: 'कुंभ को गाली देने वालों के लिए नर्क में है जगह...', सांसद दिनेश शर्मा बोले- अमेरिका इस पर कर रहा रिसर्च

Sat, 15 Feb 2025 02:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 15 Feb 2025 02:56 PM IST
सार

राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि महाकुंभ को गाली देने वालों के लिए नर्क में जगह है। इतना बड़ा आयोजन कराना आसान नहीं है। अमेरिका इस पर रिसर्च कर रहा है। 

विज्ञापन
MP Dinesh Sharma said place in hell for those who abuse Maha Kumbh it is not easy to organize such big event
पूर्व डिप्टी सीएम एवं राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा। - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के बाराबंकी में शनिवार को पूर्व डिप्टी सीएम एवं राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा पहुंचे। यहां उन्होंने जिला सहकारी बैंक सभागार में बजट पर चर्चा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि कुंभ को गाली देने वालों के लिए नर्क में जगह बची है। जैसे वरुण को पवित्रता दिखती है, वहीं गिद्ध को हर जगह मांस के लोथड़े की तलाश रहती है। कुंभ जैसा बड़ा आयोजन करना आसान नहीं है। अमेरिका जैसे देश इस पर रिसर्च कर रहे हैं। आखिर प्रदेश सरकार ने इतना बड़ा आयोजन कैसे कर डाला।

विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में राज्यसभा सांसद ने कहा कि प्रियंका और राहुल का कुंभ में स्वागत है। बस उनकी दृष्टि अच्छी होनी चाहिए। चुटकी लेते हुए कहा कि कुंभ में स्नान के बाद उम्मीद है कि कांग्रेस को एक और वारिस मिल जाए। कहा कि यूपी चुनाव में दो लड़कों की जोड़ी आई थी। दिल्ली चुनाव में यह दोनों लड़के खो गए। आपस में इतना लड़े की गठबंधन षडबंधन बनकर रह गया। अब दोबारा इनकी वापसी होने वाली नहीं है। 

विज्ञापन

50 करोड़ लोग कुंभ में पहुंच चुके हैं

कहा कि कुंभ में सनातन की शक्ति देख दुनिया आश्चर्यचकित है। कहा कि 50 करोड़ लोग कुंभ में पहुंच चुके हैं। इतने बड़े आयोजन को व्यवस्थित ढंग से निपटना आसान नहीं है। लेकिन, प्रदेश की योगी सरकार ने यह कर दिखाया। इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था और मजबूत होगी। योगी बाबा को बुलडोजर बाबा नहीं, बल्कि अर्थव्यवस्था बाबा कहा जाए तो ज्यादा बेहतर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed