फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Mother-son accused of killing middle-aged sent to jail

Barabanki News: अधेड़ की हत्या के आरोपी मां-बेटे को भेजा जेल

Sun, 23 Jul 2023 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 23 Jul 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Mother-son accused of killing middle-aged sent to jail
सुबेहा (बाराबंकी)। कस्बे में शुक्रवार देर शाम अधेड़ की कुल्हाड़ी से हत्या के मामले में पुलिस ने उसके भाई की तहरीर पर मां-बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर दोनों को शनिवार को जेल भेज दिया। आरोपी को शक था कि अधेड़ के अवैध संबंध उसकी मां के साथ हैं। वहीं, पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मोहल्ले में निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन



सुबेहा के हवेली वार्ड निवासी औसाफ हुसैन (53) शुक्रवार की शाम मोहल्ले की नूरजहां के बुलाने पर उनके घर गए थे। घर पर नूरजहां व उसके बेटे अशफाक के बीच झगड़ा हो रहा था। परिजनों के अनुसार अशफाक ने अपने घर पर ही औसाफ पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और अधेड़ को घर के पास चौराहे पर फेंक कर चला गया। पुलिस गंभीर हालत में अधेड़ को सीएचसी हैदरगढ़ लेकर पहुंची, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन



देर रात पुलिस ने भाई आफाक की तहरीर पर अशफाक व उसकी मां नूरजहां के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर लिया। आरोप है कि नूरजहां ने ही अधेड़ को बहाने से घर बुलाने की साजिश रची। आफाक के मुताबिक उसके बड़े भाई लोगों की मदद में आगे रहते थे तथा आरोपी की मां की भी कई बार मदद की थी। आरोपी को शक था कि मां के औसाफ से अवैध संबंध हैं। प्रभारी निरीक्षक संजीत सोनकर ने बताया कि हत्या का केस दर्ज करने के बाद रात में ही मां-बेटे को बंदी बना लिया गया, जिन्हें शनिवार को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed