फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Mother Earth is in trouble, now plantation is the only option: Brajesh Pathak

धरती मां संकट में, अब पौधेरोपण ही विकल्प : ब्रजेश पाठक

Sun, 23 Jul 2023 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 23 Jul 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Mother Earth is in trouble, now plantation is the only option: Brajesh Pathak
बाराबंकी। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि मानव समाज ने तरक्की तो की, मकान बनाया और फैक्ट्री लगाई लेकिन हमने पेड़ कटवाकर धरती मां को संकट में डाल दिया है। अब पौधरोपण ही इस धरा को बचाने का विकल्प बचा है। आने वाली नस्लों के लिए, खुद के लिए और पूरे पर्यावरण के लिए ये कदम निहायत ही जरूरी है।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम शनिवार को नगर पालिका नवाबगंज की सीमा में पड़ने वाले जिंहौली कस्बे में रेठ नदी के किनारे नंदन वन की स्थापना करने आए थे। वन विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के सामने पर्यावरण को बचाने की अगुवाई की है। वर्ष 2017 में जब प्रदेश में योगीसरकार बनी तो 22 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा। इस बार तो 35 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। केवल लगाएंगे ही नहीं बचाएंगे भी। इसे लिए पूर्व में लगाए गए पौधों का ऑडिट कराया जा रहा है।
विज्ञापन


सरकार ने गांव के प्रधान, बीडीसी से लेकर बड़े नेता और कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक पौधों को गोद लेकर उनकर संरक्षण करेंगे। उपमुख्यमंत्री ने कहाकि जिंहौली में नंदन वन की स्थापना से अभियान को गति मिलेगी। इससे पहले उन्होंने सांसद उपेंद्र रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, विधायक दिनेश रावत व भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक कुसमेश के साथ पीपल, बरगद व पाकड़ के पौधों का रोपण कर हरिशंकरी की स्थापना कर नंदन वन ही नींव रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर डिप्टी सीएम ने वृक्ष भंडारा में जीजीआईसी की छात्राओं को पौधे भी बांटे। डीएफओ रुस्तम परवेज ने बताया कि इस सत्र में नंदन वन में 4444 पौधों का रोपण किया जा रहा है। नंदन वन के परिसर में ही डीएम अविनाश कुमार, एसपी दिनेश कुमार सिंह, समेत कई अधिकारियों व ग्रामीणों ने पौधे लगाए। कार्यक्रम को सांसद के साथ ही मुख्य वन संरक्षक रेणु सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर एमएससी अंगद कुमार सिंह, पूर्व विधायक शरद अवस्थी, एडीएम अरूण कुमार समेत प्रशासनिक तथा वनविभाग के अधिकारी कर्मचारी व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।




ब्लैक लिस्टेड ठेकेदार नए नाम से डाल रहे टेंडर : ब्रजेश पाठक
बाराबंकी। विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि ठेकेदार जब ब्लैक लिस्टेड हो जाते हैं तो नए नाम से टेंडर डालते हैं। ये वही लोग हैं जिन्होंने देश व प्रदेश में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। भ्रष्टाचार के दलदल में आकंठ तक डूबी राजनीतिक पार्टियां एकत्र हुई है। इन सत्तालोलुप लोगों को देशवासी कभी स्वीकार नहीं करेंगे। दूसरी ओर भारत मां को मजबूत करने वाले पीएम मोदी हैं।

जिन्हौली में नंदन वन की स्थापना के बाद पत्रकारों से बात करते हुए डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश दुनिया की पांचवीं महाशक्ति बन चुका है। 2047 में जब हम आजादी की 100वीं वर्षगांठ मना रहे होंगे तो भारत दुनिया की तीन महाशक्तियों में शामिल हो चुका होगा। चंद्रशेखर रावण को मायावती के विकल्प के रुप में देखे जाने पर पाठक ने कहा कि इंतजार करिए। उन्होंने मणिपुर हिंसा में सरकार द्वारा कड़ी कार्रवाई किए जाने की प्रतिद्धता दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed