{"_id":"6772f5a95d6ea5b4af09df2d","slug":"morphine-smuggler-absconding-from-the-police-station-arrested-barabanki-news-c-315-1-brp1006-130761-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: थाने से फरार मार्फीन तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: थाने से फरार मार्फीन तस्कर गिरफ्तार
Tue, 31 Dec 2024 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 31 Dec 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। सुबेहा थाने से फरार हुआ मार्फीन तस्कर असगर अली करीब 40 घंटे बाद सोमवार रात क्षेत्र में ही गिरफ्तार कर लिया गया। क्राइम ब्रांच की टीम उसे लेकर थाने पहुंची और पूछताछ की। इससे पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली। चार टीमें उसे तलाश रही थीं।
सुबेहा पुलिस ने शनिवार देर रात मोहम्मदपुर गांव निवासी मार्फीन तस्कर असगर अली को 252 ग्राम मार्फीन के साथ गिरफ्तार किया था। रविवार की भोर चार बजकर 20 मिनट पर थानाध्यक्ष संजीव कुमार को पता लगा कि शौचालय में ले जाने के दौरान वह होमगार्ड को धक्का देकर हथकड़ी समेत थाने से भाग निकला। इस मामले में दरोगा, सिपाही व होमगार्ड के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था।
एसपी द्वारा गठित पुलिस की चार टीमें रविवार की पूरी रात असगर अली को खोजती रहीं। देर रात पुलिस को भनक लगी कि असगर अली टीकारामधाम के पास नदी किनारे जंगल में छिप गया है। पुलिस टीमों ने जंगल को छान मारा। इसके अलावा सुबेहा थाने के पास से गुजरने वाले हर रास्ते पर सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली गई।
विज्ञापन
सोमवार रात करीब आठ बजे सुबेहा के थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि असगर अली को गिरफ्तार कर लिया गया है।
.................................

रूबीना।- फोटो : mathura