{"_id":"60e475498ebc3ef40b5548ac","slug":"more-than-100-monkeys-died-in-barabanki-police-says-only-six-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बाराबंकी में 100 से ज्यादा बंदरों की मौत, पुलिस बोली-सिर्फ छह की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बाराबंकी में 100 से ज्यादा बंदरों की मौत, पुलिस बोली-सिर्फ छह की हुई मौत
Tue, 06 Jul 2021 08:52 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 06 Jul 2021 08:52 PM IST
सार
दरियाबाद थाना के सेमोर गांव के जंगल व आम के बाग में मंगलवार की सुबह बंदरों के शव दिखाई दिए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस व वन विभाग को दी। जिस पर डिप्टी रेंजर दिलीप गुप्ता के नेतृत्व में वन टीम व पुलिस मौके पर पहुंची जहां टीम को आधा दर्जन शव ही मिले, जिसमें दो शव क्षत-विक्षत अवस्था में थे।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबंकी जिले के दरियाबाद थाना इलाके के एक गांव में सौ से ज्यादा बंदरों के मरने की सूचना पर हड़कंप मचा गया। आनन फानन पुलिस के साथ वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जहां पर आधा दर्जन बंदरों के शव ही मौके पर बरामद हुए। जिसमें दो शव क्षतिग्रस्त होने से दफन कर दिए गए। जबकि चार शव को पोस्टमार्टम के बाद विसरा सुरक्षित किया गया है। घटना के बाद ग्रामीण बंदरों को जहर देने की बात कह रहे हैं।
दरियाबाद थाना के सेमोर गांव के जंगल व आम के बाग में मंगलवार की सुबह बंदरों के शव दिखाई दिए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस व वन विभाग को दी। जिस पर डिप्टी रेंजर दिलीप गुप्ता के नेतृत्व में वन टीम व पुलिस मौके पर पहुंची
जहां टीम को आधा दर्जन शव ही मिले, जिसमें दो शव क्षत-विक्षत अवस्था में थे। इन दोनों शवों को मौके पर ही दफन करा दिया गया। वहीं चार शव को पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सालय दरियाबाद भेजा गया। पीएम के बाद विसरा को सुरक्षित रखा गया है। हालांकि वन विभाग सिर्फ चार बंदरों की मौत होने की बात कह रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीण बता रहे बंदरों को दिया गया जहर
ग्रामीणों की माने तो सैकड़ों बंदरों की मौत हुई है। इन्हें जहर देकर मारने की आशंका भी जताई जा रही है। बतातें है कि गांव के अंदर दिन में जहां बंदर दिखाई दिए उन्हें दफन कराया गया। कई बंदरों को तड़प कर दम तोड़ने की बात ग्रामीणों ने पुलिस से बताई है।

मौके पर पहुंचे एसएसआई विशुन शर्मा, मनोज कुमार ने बाग व जंगल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने बताया कि सागौन के बाग में एक व आम के पेड़ पर एक बंदर सुबह मरा पड़ा था। थानाध्यक्ष पीसी शर्मा ने बताया कि छह बंदर ही मरे हैं। इस घटना पर हिंदु युवा वाहिनी के तहसील प्रभारी विनय सिंह ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सौ बंदरों के मरने की बात गलत है। छह की मौत हुई है। जिनका पोस्टमार्टम कराकर विसरा सुरक्षित रखा गया है। आगे की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा कार्रवाही की जाएगी।-डॉ.एनके सिंह, डीएफओ
सौ बंदरों के मरने की बात गलत है। छह की मौत हुई है। जिनका पोस्टमार्टम कराकर विसरा सुरक्षित रखा गया है। आगे की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा कार्रवाही की जाएगी।-डॉ.एनके सिंह, डीएफओ