{"_id":"66f497375dd2406c8107dbd4","slug":"modi-yogi-government-is-fulfilling-the-dreams-of-pandit-deendayal-barabanki-news-c-315-1-brp1006-125150-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: पं. दीनदयाल के सपने पूरी कर रही मोदी-योगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: पं. दीनदयाल के सपने पूरी कर रही मोदी-योगी सरकार
Thu, 26 Sep 2024 04:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 26 Sep 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 108वीं जयंती पर बुधवार को जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनकी नव स्थापित प्रतिमा पर पहुंच कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि आजादी के बाद की सरकारों ने भी माना कि पंडित जी के विचार से ही देश तरक्की करेगा मगर वोट के चक्कर में उस पर अमल नहीं किया। आज मोदी व योगी की सरकारें पं. दीनदयाल के वही सपने तो पूरी कर रही।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने ने सभी 2590 बूथों पर जयंती मनाई। इस दौरान जिला कार्यालय पर पूरा दिन कार्यकर्ता जुटे रहे। सभी ने स्वीकार किया कि पं. दीनदयाल जमीनी विकास के अग्रदूत थे।प्रदेश सरकार में खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने दरियाबाद मंडल के देवीगंज शक्तिकेंद्र हकामी, पूरे दुर्जन, मोती का पुरवा गांव में आयोजित कार्यक्रमों में पं. दीनदयाल के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल ने ही अंत से उदय का नारा दिया था। लाभार्थियों की धर्म व जाति पाति नहीं देखी जाती। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है।
वहीं, जिला बार सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शासकीय अधिवक्ता सिविल राम लखन शुक्ला ने कहा कि पं. दीन दयाल उपाध्याय सर्वहारा वर्ग के पक्षधर थे। वे बड़े पत्रकार व चिंतक थे। इस मौके पर अधिवक्ता परिषद अध्यक्ष कौशल किशोर त्रिपाठी, रोहिताश्व दीक्षित, प्रदीप मौर्य, विष्णु प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। भाजपा नेता प्रमोद तिवारी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रोहित सिंह समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौजूद रहे।