{"_id":"611ffba38ebc3e79cb724a03","slug":"mission-shakti-barabanki-news-lko59214266","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन शक्ति अभियान में 75 महिलाएं होंगी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन शक्ति अभियान में 75 महिलाएं होंगी सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। मिशन शक्ति अभियान के तीसरे चरण का आगाज शनिवार से शुरू हो रहा है। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू किए जाने वाले कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट के लोक सभागार में दिखाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वाली 75 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर महिला कल्याण विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति फेज-3 को लेेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट में रक्षा उत्सव के नाम से एक कार्यक्रम किया गया है। इसमें जिलास्तर पर चिकित्सा, पुलिस विभाग, स्वरोजगार क्षेत्र, शिक्षा क्षेत्र, आंगनबाड़ी, महिला प्रधान को और बहादुरी/शौर्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 75 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
वहीं लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने वाले मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी कलेक्ट्रेट में प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया जाएगा। जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. पल्लवी सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का शनिवार को तीसरा चरण शुरू होगा। इसमें 75 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। (संवाद)