फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Mission Shakti 5.0 launched, Shakti Kendras set up in police stations

Barabanki News: मिशन शक्ति 5.0 का आगाज, थानों में सजे शक्ति केंद्र

Sun, 21 Sep 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 21 Sep 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Mission Shakti 5.0 launched, Shakti Kendras set up in police stations
बाराबंकी। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 का शुभारंभ शनिवार को जिले में भव्य तरीके से हुआ। ‘सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश’ की थीम पर आधारित इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले के एनआईसी सभागार समेत सभी थानों और पुलिस लाइन में हुआ।
विज्ञापन

एनआईसी सभागार में खाद्य रसद एवं नागरकि आपूर्ति राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी के साथ विधायक कुर्सी साकेंद्र प्रताप वर्मा, एमएलसी अंगद सिंह, विधायक हैदरगढ़ दिनेश रावत, डीएम शशांक त्रिपाठी, एसपी अर्पित विजयवर्गीय और सीडीओ अन्ना सुदन सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया।
विज्ञापन


पूजा पाल बनी रोल मॉडल, परिजन को मिला आवास
मिशन शक्ति शुभारंभ अवसर पर जिले की प्रतिभाशाली बेटी बाल वैज्ञानिक पूजा पाल को रोल मॉडल के रूप में सम्मानित किया गया। किसानों के लिए धूल-रहित थ्रेशर मशीन का आविष्कार करने वाली पूजा को अंगवस्त्र और बुके भेंटकर राज्यमंत्री ने सम्मानित किया गया। साथ ही उनके परिजन को मुख्यमंत्री आवास योजना का स्वीकृत पत्र भी प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला शक्ति केंद्र का लोकार्पण
एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने थाना कोतवाली नगर परिसर में महिला शक्ति केंद्र का लोकार्पण किया। कोतवाली को दुल्हन की तरह सजाया गया। एसपी ने पुलिसकर्मियों को पूरे अभियान की रूपरेखा बताई और उन्हें महिला सुरक्षा, सम्मान व जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। डीएम शशांक त्रिपाठी ने बताया कि इस अभियान के तहत पिंक बूथ, महिला बीट पुलिसकर्मियों की संख्या में वृद्धि, 1090 महिला हेल्पलाइन और 112 आपात सेवा को और सशक्त बनाने की बात कही गई है। साथ ही स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।


महिलाओं की स्कूटी रैली आज
एसपी अर्पित विजयवर्गीय की ने बताया कि रविवार को पुलिस लाइन से महिलाओं की स्कूटी रैली निकाली जाएगी जो शहर के विभिन्न स्थानों पर जाएगी। इस कार्यक्रम में सुबह 8:00 बजे महिलाएं पुलिस लाइन में भाग ले सकती हैं।
__
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed