फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Missing youth's body found in canal

लापता युवक का शव नहर में मिला

Sun, 20 Mar 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Missing youth's body found in canal
कोटवाधाम (बाराबंकी)। घर से होली खेलने निकले युवक का शव दो दिन बाद रविवार को नहर में उतराता मिला। परिवारीजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला सफदरगंज थाना क्षेत्र के बरौली गांव का है। यहां का निवासी जयकुमार (28) शुक्रवार की सुबह घर से बाइक लेकर होली खेलने के लिए निकला था। देर शाम तक उसके वापस न लौटने पर परिवारीजनों ने तलाश शुरू कर दी। युवक का सुराग न लगने पर परिवारीजनों ने थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस उसकी खोजबीन में लगी थी। शनिवार को युवक की बाइक बदोसरांय कोतवाली क्षेत्र में सिरौलीगौसपुर के पास नहर किनारे पड़ी मिली थी। इसके बाद से ही परिवारीजन अनहोनी की आशंका जता रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की सुबह जयकुमार का शव दरियाबाद थाना क्षेत्र के मन्नूलालपुर गांव के निकट शारदा सहायक डबल नहर में उतरता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। कुछ ही देर में युवक की शिनाख्त हो गई। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने युवक की हत्या कर शव नहर में फेंकने का आरोप लगाया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। एसओ दुर्गा प्रसाद शुक्ला ने बताया कि जिस युवक का शव मिला है, उसकी गुमशुदगी सफदरगंज थाने में दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed