{"_id":"699dd9dba0ccb01c1e07cdb5","slug":"miscreants-took-away-the-car-on-the-pretext-of-a-test-drive-and-threw-the-employee-on-the-road-barabanki-news-c-315-1-brp1006-159900-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: टेस्ट ड्राइव के बहाने कार ले उड़े बदमाश, कर्मचारी को सड़क पर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: टेस्ट ड्राइव के बहाने कार ले उड़े बदमाश, कर्मचारी को सड़क पर फेंका
Tue, 24 Feb 2026 10:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 24 Feb 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर में टेस्ट ड्राइव के बहाने कार चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। चार युवकों ने एक कार डीलर के कर्मचारी को धमकाकर, उसे चलती कार से धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया और साढ़े सात लाख रुपये की एक्सयूवी कार लेकर भाग गए। घटना शहर के नए बस स्टेशन के पास स्थित एक कार बाजार में हुई, जिसकी सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगी है। पुलिस ने नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
घटना शाम को तब हुई जब चार युवक अयोध्या मार्ग पर स्थित सईद कार बाजार पहुंचे। युवकों ने कार बाजार में कई गाड़ियां देखीं, लेकिन उनकी नजर एक एक्सयूवी पर पड़ी। उन्होंने कार खरीदने की इच्छा जताते हुए टेस्ट ड्राइव लेने की बात कही। नियमानुसार, कार बाजार का एक कर्मचारी युवकों के साथ कार में बैठकर टेस्ट ड्राइव के लिए निकला।
कुछ दूरी तय करने के बाद, युवकों ने कार में सवार कर्मचारी के साथ हाथापाई शुरू कर दी और उसे चलती कार से धक्का देकर सड़क पर फेंक दिया। इसके बाद, चारों युवक कार लेकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही कार बाजार के मालिक ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। सूचना के तुरंत बाद, शहर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हो गई और शहर में नाकेबंदी कर दी गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने और कार को बरामद करने के प्रयास में जुटी हुई है। पुलिस इस बात की भी तफ्तीश कर रही है कि क्या कार में कोई कीमती सामान भी था, जिसे बदमाश अपने साथ ले गए हों।
..............................
घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद
घटना कार बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि युवक पैंट-शर्ट और जूते पहने हुए थे, जबकि उनमें से एक ने हुडी पहन रखी थी। बदमाशों के चेहरे रिकॉर्ड हुए हैं, उनकी पहचान की कोशिश में पुलिस जुटी है।