महुलारा माइनर कटी 60 बीघा फसल डूबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंचाई विभाग की उदासीनता के चलते महुलारा माइनर भानपुर गांव के पास करीब चार मीटर कट गई इससे किसानों की करीब 60 बीघा फसल डूब गई। सूचना के बाद भी कोई सिंचाई कर्मी गांव नहीं पहुंचा। पानी खेत से होते हुए पांडेयपुरवा की ओर बढ़ रहा है।
बीते कई दिनों से भानपुर व पांडे पुरवा गांव के बीच नहर की पटरी में रिसाव हो रहा था। किसानों का कहना है कि इसकी सूचना सिंचाई विभाग को दी गई थी लेकिन कोई कर्मचारी गांव नहीं पहुंचा। गुरुवार भोर भानपुर गांव के समीप महुलारा माइनर की पटरी करीब चार मीटर कट गई जिससे आसपास के खेतों मेें पानी भर गया। पानी भरने से गेहूं, आलू, सरसों की करीब साठ बीघा फसल जलमग्न हो गई।
किसानों ने इसकी सूचना सिंचाई विभाग को दी लेकिन गुरुवार शाम तक कोई कर्मचारी कटान पाटने नहीं पहुंचा। पानी खेत से होता हुए पांडेय पुरवा गांव के समीप पहुंचने लगा। एसडीएम राहुल यादव का कहना है कि विभागीय अधिकारियों को बताया गया है, जल्द ही कटी पटरी ठीक कर दी जाएगी।