{"_id":"f18281bc74301e1274e6c13541a256bf","slug":"minor-and-dead-will-select-village-head-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग और मुर्दे भी चुनेंगे ग्राम प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग और मुर्दे भी चुनेंगे ग्राम प्रधान
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव में इस बार ऐसे मतदाता भी प्रधान, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्य चुुनेंगे जो मर गए हैं या फिर नाबालिग है। मतदाता सूची में इस तरह का खेल पद के दावेदारों ने जमकर खेला है और इस कार्य में इनका साथ दिया बीएलओ ने। दरअसल, बीएलओ गांव तक गए, मगर प्रधान और संभावित पदों के दावेदारों के कहने पर ही सूची बना डाली। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
जिले में कुल 1344 मतदान केंद्र हैं।
इनमें पर 21 लाख 12 हजार 185 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेगा। प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पद के दावेदारों ने अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए मतदाता सूची में खेल कराना शुरू कर दिया है। बीएलओ से सेटिंग कर ऐसे मतदाताओं ने नाम सूची में दर्ज कराए जा रहे हैं जो मर गए हैं या फिर नाबालिग हैं।
यही नहीं ऐसे लोगों के नाम भी सूची में शामिल कर लिए गए हैं जो उस ग्राम पंचायत के रहने वाले नहीं है। अब जैसे जैसे पंचायत चुनाव की तिथि नजदीक आती जा रही है इसका खुलासा होने लगा है। प्रधान, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत पद के दावेदार इसकी शिकायत करने में लग गए हैं। इसका सारा ठीकरा बीएलओ पर फोडा जा रहा है।
विज्ञापन
आरोप है कि बीएलओ ने अपना काम जिम्मेदारी से नहीं किया। अधिकांश बीएलओ तो गांव तक गए ही नहीं और पूरी की पूरी मतदाता सूची बना डाली। कुछ ने तो प्रधानों से पूछकर सूची बनाई। जिसके चलते मतदाता सूची में इतने बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है। जिलाधिकारी ने भी इस मामले को काफी गंभीरता से लिया है और इसकी जांच कराने के लिए समस्त उपजिलाधिकारियों केे आवश्यक निर्देश दिए हैं।
केस एक
गुलरिहा में 27 मुर्दे और 32 नाबालिगों के नाम
जैदपुर की ग्राम पंचायत गुलरिहा में मतदाता सूची बनाने में जमकर खेल किया गया है। फैयाज, शितवी, नवी अहमद, शाहीन बानो, सलमान, तौफीक समेत करीब 32 ऐसे नाम सूची में शामिल किए गए हैं जो अभी नाबालिग हैं।
यहीं नहीं बाबूलाल, छेदाना, महाराणा, कौशिल्या, सोना देवी, लालचन्द, परशुराम, शिवरानी, मुन्नीलाल, शिवदुलारी समेत 27 ऐसे लोगों ने नाम सूची में शामिल कर लिए गए हैं जिनकी मौत हो चुकी है।
13 मतदाताओं के नाम दो जगह पर दर्ज हैं। 52 मतदाता ऐसे हैं जिनके नाम छूट गए हैं। 122 मतदाता ऐसे हैं जो ग्राम पंचायत में रहते ही नहीं उनके नाम सूची में शामिल कर लिए गए हैं।
केस दो
गांव की आबादी 2817, मतदाता 2897
सिरौलीगौसपुर की ग्राम पंचायत भैंसुरिया में बनाई गई मतदाता सूची में 187 फर्जी नाम शामिल कर लिए गए। ग्राम पंचायत की आबादी 2817 है जबकि मतदाता सूची में इनकी संख्या 2897 है।
इसके अलावा 100 लोग ऐसे हैं जो नाबालिग हैं और 300 लोग ऐसे हैं जिनकी मौत हो गई है। यहीं की ग्राम पंचायत है खजुरिहा। यहां पर बनाई गई मतदाता सूची में दूसरी ग्राम पंचायत के 50 मतदाताओं के नाम दर्ज कर लिए गए हैं। यहीं नहीं खुर्दमऊ के रहने वाले डॉ. राहत अली के पूरे परिवार का नाम मतदाता सूूची में दर्ज तक नहीं है।
ये चंद ग्राम पंचायतें तो बानगी भर हैं। इस प्रकार का खेल पूरे जिले में खेला गया है। इसकी निष्पक्षता से जांच हुई तो कई बीएलओ और अधिकारियों पर कार्रवाई होना तय हैं।
मतदाता सूची में कई प्रकार की कमियों की शिकायतें मिल रही हैं। बीएलओ पर जिम्मेदारी से कार्य न करने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। मतदाता सूची की जांच कराई जा रही है और इसका जिम्मा सभी एसडीएम को दिया गया है। जांच के दौरान अधिकारी कर्मचारी की लापरवाही उजागर हुई उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
योगेश्वर राम मिश्र, जिलाधिकारी
सूची से सैकड़ों नाम गायब
रामसनेहीघाट । पंचायत चुनाव की राजनीति वोटर लिस्ट पर भी दिखाई देने लगी है। लोहिया गांव महुलारा में मतदाता सूची का विलोपन/परिवर्धन सूची तैयार की गई जिसके बाद गत 14 अगस्त 2015 को सूची का प्रकाशन किया गया प्रकाशन सूची देखने के बाद मतदाताओं में हड़कंप मच गया।
कुछ प्रधान पद के सम्भावित प्रत्याशियों पर ग्रामीणों का आरोप है कि प्रकाशन की गई सूची में वार्ड संख्या 9 से 15 तक विलोपन तो किया गया है लेकिन परिवर्धन नही किया गया। बीएलओ हरिओम के मुताबिक 378 नामों को बढ़ाया गया है जिसमें 175 पुरुष व 203 महिलाऐं शामिल है।
बीएलओ द्वारा मतदाताओं की लिस्ट तैयार कर नामों को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए दे दिया लेकिन गत 14 अगस्त को प्रकाशन हुई सूची में सैकड़ों नाम गायब है जिससे मतदाताओं में आक्रोश व्याप्त है।
इससे संबंधित शिकायत भी मतदाताओं ने गत जिलाधिकारी के अध्यक्षता में आयोजित तहसील में की जा चुकी है। तहसीलदार संजय सिंह ने बताया कि इसकी जांच कराई जायेगी अगर जानबूझ कर ऐसा किया गया है तो ऐसा करने वाले के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी।