{"_id":"592721164f1c1b3f76535a13","slug":"mill-owner-beaten-bjp-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल मालिक ने भाजपा नेता को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल मालिक ने भाजपा नेता को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Thu, 25 May 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेहूं बेचने गए भाजपा नेता की मिल मालिक और कर्मियों से कहा सुनी हो गई। बात इतना बिगड़ गई कि मिल मालिक ने अन्य कर्मियों के साथ मिलकर भाजपा नेता और इनके समर्थकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जिसमें एक पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराकर दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया है।
मामला कोतवाली बदोसरायं क्षेत्र के दरिगापुर गांव का है। बताते हैं की खजुरिया के भाजपा नेता व किसान दुर्गेश अवस्थी अपना गेहूं एनसीसीएफ क्रय केंद्र राजापुर पर ले गए थे। जहां पर करीब सुबह नौ बजे ताला लटकता मिला। वहां के मेट रंजीत कुमार ने बताया कि केंद्र के सभी लोग दरिगापुर स्थित राइस मिल पर मिलेंगे। भाजपा नेता ने इसकी सूचना एसडीएम सिरौलीगौसपुर संतोष कुमार को दी।
भाजपा नेता दुर्गेश अवस्थी ट्रैक्टर ट्रॉली पर लदा गेहूं राजापुर क्रय केंद्र पर छोड़कर बातचीत करने के लिए दरिगापुर मिल पहुंचे। जहां पर राजापुर क्रय केंद्र के प्रभारी सुनील कुमार मिले। उन्होंने कहा कि जब तक मिल मालिक हाजी साहब नहीं कहेंगे। तब तक गेहूं नहीं तौला जाएगा। इस बात को लेकर कहासुनी हो गई और देखते ही देखते दोनों पक्ष में मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
मिल मालिक व उनके मजदूरों ने जमकर मारपीट की और भाजपा नेता को दौड़ा-दौड़ा कर मारा पीटा। जिसमें दुर्गेश अवस्थी, सौरभ अवस्थी, कृपाशंकर, राधाकांत व विवेक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 100 नंबर पुलिस ने घायलों को कोतवाली पहुंचाया। कोतवाली पुलिस ने सभी को लेकर सीएचसी पहुंची। जहां पर उनका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। जिसमें दो लोगों को जिला रेफर कर दिया गया।
भाजपा नेता दुर्गेश अवस्थी ने हाजी मुस्ताक, मुमताज, डब्बू, सुनील व दर्जनों मजदूरों पर मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक ध्रुव कुमार ने बताया कि घायलों की तरफ से तहरीर दी गई है, मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।