फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Mercury crossed 44 degrees, Thursday was the hottest day

Barabanki News: 44 डिग्री पार पहुंचा पारा, सबसे गर्म रहा बृहस्पतिवार

Fri, 22 May 2026 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 22 May 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Mercury crossed 44 degrees, Thursday was the hottest day
पटेल तिराहे पर धूप से बचने के लिए कुछ इस तरह को​शिश करतीं स्कूटी सवार युवतियां। 
बाराबंकी। नौतपा के दौरान सूरज की तपिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। तेज धूप निकलने और दिन में गर्म हवाएं चलने से तापमान लगातार बढ़ रहा है। फिलहाल भीषण गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को दिन का अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से अधिक है। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि अभी कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

सुबह से ही धूप काफी तेज रही और गर्म हवाएं भी लगातार चल रही थीं। इसके चलते दोपहर होते-होते शहर के प्रमुख चौराहों पर सन्नाटा छा गया। लखपेड़ाबाग चौराहा, पायनियर चौराहा और रामसेवक चौराहा जैसे व्यस्त स्थान खाली दिखे। बड़ेल चौराहा, रामनगर तिराहा, नाका पैसार, सतरिख नाका और पटेल तिराहा पर भी लोगों की आवाजाही कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्री भी भीषण गर्मी से बेहाल दिखाई दिए। उन्हें गर्मी से बचने के लिए संघर्ष करते देखा गया।

जनजीवन पर गर्मी का असर
नौतपा में सूरज की तपिश शरीर को झुलसा रही है, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। दिन में चलने वाली गर्म हवाएं लोगों को पूरा शरीर ढक कर निकलने के लिए मजबूर कर रही हैं। गर्मी के प्रकोप के कारण दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में भीड़ काफी कम हो गई है। लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं, जिससे सामान्य गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। यह भीषण गर्मी लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी चुनौती बन रही है।


मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग ने बताया है कि तापमान में और वृद्धि दर्ज की जा सकती है। बृहस्पतिवार इस मौसम का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा, जो चिंताजनक है। आने वाले दिनों में भी गर्मी का प्रकोप कम होने की कोई संभावना नहीं है। चिकित्सकों का कहना है कि गर्मी से बचाव के लिए पर्याप्त पानी पीना चाहिए। सीधे धूप के संपर्क में आने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed