फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Merchants are unable to accept online payments

Barabanki News: ऑनलाइन भुगतान नहीं कर पा रहे व्यापारी

Sun, 31 May 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 31 May 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Merchants are unable to accept online payments
बाराबंकी। सराफा बाजार में कम खरीदारी होने के चलते कारोबार मंदा हो गया है। पुराने गहने बेचने वालों ग्राहकों को नकद भुगतान समय पर नहीं हो पा रहा है। पुराने गहनों का पक्का बिल न होने से व्यापारी ऑनलाइन भुगतान भी नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में पुराना सोना बेचने वालों का भुगतान फंस रहा है।
विज्ञापन

सहालग खत्म होने व प्रधानमंत्री की अपील के बाद बाजार में सोना-चांदी खरीदने वाले ग्राहकों में कमी आई है। खरीदारी वही लोग कर रहे है जिन्हें बहुत जरूरत है या शादी की तैयारी कर रहे हैं। इससे बाजार में आई मंदी के कारण बाजार में सन्नाटा जैसी स्थिति है। इससे पुराने गहने बेचने वाले ग्राहकों को नकद भुगतान के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सराफा कारोबारियों का कहना है बिक्री कम होने से बाजार में नकद का फ्लो कम हो गया है। साथ ही पुराने गहनों का पक्का बिल न होने से व्यापारी ऑनलाइन भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। बाजार में नकद की कमी के कारण ग्र्राहकों कोे सोने पर आठ हजार तो चांदी में करीब 18 से 20 हजार रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। कारोबारियों के अनुसार सोने में फिर भी थोड़ी बहुत हलचल है लेकिन चांदी का बाजार थम सा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तारीख--- सोना--- चांदी
25 मई--1,62,100--- 2,70,900
26 मई- 1,62,400--- 2,75,500
27 मई--1,62,100--- 2,70,900
28 मई--1,62,100--- 2,70,900
29 मई--1,62,100--- 2,70,000
30 मई--1,59,800--- 2,68,000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed