फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   memu train will be start shortly

फिर शुरू होगा मेमू ट्रेन का संचालन, तैयारी शुरू

Thu, 10 Mar 2022 12:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
memu train will be start shortly
बाराबंकी। कोरोना का खतरा कम होने के बाद मेल व सुपरफास्ट ट्रेनें पटरियों पर आने लगी हैं। बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर बड़ी ट्रेनों का ठहराव शुरू हो गया है। ऐसे में करीब दो साल से बंद चल रहीं मेमू ट्रेनों के संचालन की तैयारियां भी होने लगी हैं। बाराबंकी से लखनऊ व कानपुर तक मेमू का संचालन जल्द ही होगा। इससे दैनिक यात्रियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

वर्ष 2013 में बाराबंकी रेलवे स्टेशन से मेमू ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ था। बाराबंकी स्टेशन से सुबह साढ़े सात बजे चलकर मेमू ट्रेन 8 बजकर 20 मिनट पर लखनऊ पहुंचती थी। इसके बाद ट्रेन के कानपुर पहुंचने का समय 10 बजकर 10 मिनट था। वापसी में यह ट्रेन लखनऊ होते हुए रात साढ़े आठ बजे बाराबंकी रेलवे स्टेशन पहुंचती थी।
विज्ञापन

वर्ष 2020 में कोरोना संक्रमण के कारण अन्य ट्रेनों की तरह मेमू के संचालन पर भी रोक लगा दी गई थी। इन दिनों कोरोना संक्रमण कम होने से कई ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू हुआ तो मेेमू के संचालन की भी मांग उठी। दिसंबर 2021 में ही रेलवे बोर्ड ने मेमू के संचालन के लेकर निर्देश जारी किए थे मगर बीच में फिर संक्रमण बढ़ने के कारण संचालन अधर में लटक गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, लखनऊ से कई जिलों के लिए मेमू ट्रेनों के संचालन की कवायद प्रारम्भ हो गई है। अभी तक मेमू यार्ड में खड़ी हैं। सूत्रों के मुताबिक, मेमू की मरम्मत की जा रही है। बाराबंकी रेलवे स्टेशन के अधीक्षक पियूष वर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण कम होने से मेमू ट्रेन के संचालन की तैयारी की जा रही है। रेलवे बोर्ड इसे लेकर पहले ही आदेश जारी कर चुका है। बोर्ड जल्द ही संचालन की तारीख निर्धारित करेगा। आदेश का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed