फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Melting grew cold, continued to affect trains

गलन से बढ़ी ठंड, प्रभावित रहीं ट्रेनें

Thu, 17 Dec 2015 10:56 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 17 Dec 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
गलन के कारण ठंड बढ़ने से गुरुवार को लोग हलाकान रहे। हालांकि कोहरे का असर शहरी क्षेत्र में नही दिखा, लेकिन हाईवे पर वाहन कोहरे के चलते धीमी रफ्तार से चले। ट्रेनें भी धीमी रफ़्तार से चली। जिसे यात्री परेशान हुए। ट्रेनों का संचालन ठीक बनाए रखने के लिए शाम चार बजे की दो मेमू ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया । दोपहर में खिली धूप से लोगों को राहत मिली। लेकिन शाम ढलते ही ठंड का कहर फिर शुरू हो गया। जिसके चलते लोग घरों में दुबक गए। पटरी दुकानदार भी लकड़ियां जलाकर अलाव तापते रहे। बृहस्पतिवार को तापमान अधिकतम 23 व न्यूनतम साढ़े चार डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन


 बृहस्पतिवार की भोर आर्द्रता काफी अधिक रहने से तेज ठंड रही। लोग घरों में ही दुबके रहे। हालांकि दोपहर में अच्छी धूप खिलाने से लोगों ने काफी राहत महसूस की।  लेकिन शाम ढलते ही फिर से ठंडक का कहर शुरू हो गया। लोग अपने घरों में रजाइयों में दुबक गए। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने अलाव का सहारा लिया। पटरी दुकानदारों ने भी आसपास की लकड़ियों को जमाकर अलावा से अपने को गर्म रखने की कोशिश की। नगर क्षेत्र में तो कोहरे का असर नहीं रहा लेकिन बाहरी क्षेत्र में कोहरा होने के चलते हाईवे पर वाहने धीमी रफ्तार से चली।
विज्ञापन


ट्रेनें भी अपने निर्धारत समय से घटों लेट रहीं। बृहस्पतिवार को तापमान अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस व न्यूूनतम 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता अधिकतम 98 व न्यूनतम 54 फीसदी रही। कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज फैजाबाद में मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एके सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मध्यम से घना कोहरा हो सकता है। तापमान में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो मेमू और शहीद एक्सप्रेस निरस्त
कोहरे के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित है। कई महत्वपूर्ण ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों लेट चल रही हैं। ट्रेनों का संचालन सुधाने के लिए दोपहर करीब तीन बजे की दो मेमू ट्रेनों को और निरस्त कर दिया गया है। विभाग के लोगों की माने तो लखनऊ से दोपर करीब पौने तीन बजे आने 64234 मेमू और शाम 3.40 बजे लखनऊ की ओर जाने वाली मेमू ट्रेन पांच फरवरी तक के निरस्त कर दी गई है। इसकी सूची भी सूचना पट्ट के बाहर चस्पा का दी गई है। वहीं शहीद एक्सप्रेस भी 18 घंटे लेट होने के कारण निरस्त कर दी गई।

ये ट्रेनें हुई लेट
राप्तीगंगा एक्स. (5006)  तीन घंटे
कैफियत एक्स. (2226)  पांच घंटे
सदभावना एक्सप्रेस (4018) 12 घंटे
दून एक्स. (3010)  ढाई घंटे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed