{"_id":"616dbffb6bfb9622f165ae52","slug":"meeting-barabanki-news-lko600616337","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान गोल्डेन कार्ड बनवाने में लाई जाए और तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान गोल्डेन कार्ड बनवाने में लाई जाए और तेजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सोमवार शाम मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित लोकभवन सभागार में हुई। बैठक में सीडीओ ने आयुष्मान गोल्डेन कार्ड बनाने के कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दिए। कई योजनाओं की प्रगति खराब पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए सुधार के आदेश दिए। समीक्षा में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, आशाओं के भुगतान और ग्राम पंचायतों में खोले जाने वाले खातों की प्रगति खराब पाए जाने पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताई।
उन्होंने एलडीएम को तलब कर अभियान चलाकर पंचायतों में खाता खुलवाने के आदेश दिए। बैठक में सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने सीडीओ को बताया कि आयुष्मान गोल्डेन कार्ड बनाए जाने का काम तेज गति से चल रहा है। योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए आशाओं और एएनएम के माध्यम से पूरा प्रयास किया जा रहा है।
कोविड टीकाकरण को और गति प्रदान करने के लिए पूरा प्लान तैयार किया गया है। मंगलवार से शुरू होने वाले संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को लेकर पूरी कार्य योजना तैयार कर ली गई है। सभी सीएचसी अधीक्षकों को निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। मौके पर एसीएमओ डॉ. डीके श्रीवास्तव, डॉ. केएनएम त्रिपाठी, डॉ. राजीव सिंह, डॉ. संजय बाबू, डॉ. राजीव दीक्षित आदि मौजूद रहे।